—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
संकल्प का सम्मान : रक्तदान और देहदान के लिए मिला रजत पदक
दमोह।
मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। इसी संदेश को जीवन का संकल्प बनाकर हर तीन माह में नियमित रक्तदान करने और मृत्यु उपरांत देहदान का निर्णय लेने वाले समाजसेवी दीपक जैन (ए प्लस, दमोह) को उनके इस प्रेरणादायी कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
स्व. श्री ज्ञानचंद श्रीवास्तव स्मृति पुरस्कार न्यास द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में, श्री संजय सिन्हा (उप महानिदेशक, सेवानिवृत्त, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, भारत सरकार) के करकमलों से दीपक जैन को रजत पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति एवं विभिन्न समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सम्मान प्राप्त करने के उपरांत दीपक जैन ने कहा कि –
“रक्तदान जीवनदान है। यदि हम जीते-जी नियमित रक्तदान करें और मृत्यु उपरांत देहदान/नेत्रदान करें तो अनेक जीवन बचाए जा सकते हैं। यह सेवा ही सच्ची पूजा है। आप सभी का आशीर्वाद और सहयोग सदा मिलता रहे, यही मेरी कामना है।”
दीपक जैन पिछले कई वर्षों से समाज में रक्तदान अभियान को बढ़ावा दे रहे हैं और युवाओं को इस कार्य के लिए प्रेरित करते रहे हैं। उनका संकल्प है –
👉 “जीते-जी रक्तदान, जाते-जाते नेत्रदान एवं देहदान।”












































