Home » अपराध » Mp » टीम ने टंडन बगीचा स्थित माया मेडीकोज से दवाई की सील कार्रवाई लगातार जारी रहेगी

टीम ने टंडन बगीचा स्थित माया मेडीकोज से दवाई की सील कार्रवाई लगातार जारी रहेगी

टीम ने टंडन बगीचा स्थित माया मेडीकोज से दवाई की सील

कार्रवाई लगातार जारी रहेगी

दमोह छिंदवाड़ा जिले में जो बच्चों की मृत्यु हुई है जिस दवा के बारे में जानकारी मिली थी उसको लेकर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने एक टीम गठित की थी, जिसमें सहायक कलेक्टर ऋषिकेश ठाकरे, एसडीएम आरएल बागरी, डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति, सिविल सर्जन डॉ. प्रहलाद पटेल और डीएचओ डॉ. रीता चटर्जी शामिल थीं, 05 लोगो की टीम थी। टीम ने टंडन बगीचा स्थित माया मेडीकोज में पर जाकर देखा कि उनके पास श्री सन् कम्पनी की कितनी दवा है, उनके कम्प्‍यूटर पर दवाओं की लिस्ट को चेक किया, जिसमें 68 प्रकार की श्री सन् कम्पनी की दवायें उनके पास निकली। दवा विक्रेता ने बताया कि वह 25 वर्ष से कम्पनी के साथ जुड़े है और उनसे व्यापार करते है आज की तारीख की बैलेंस शीट जब निकाली तो पता चला कि उनके पास 68 दवाओं में से केवल 18 प्रकार की दवायें है, उनके पास जो 18 प्रकार की दवायें रखी हुई थीं सभी का बैच नंबर निकाला और कितनी मेडीशन उनके पास उपलब्ध है यह जब जानकारी टीम ने देखी।

डॉ. रीता चटर्जी ने बताया बड़ी बात यह है कि छिंदवाड़ा में जिस कफ सीरफ से बच्चों की मौत हुई थी वह कफ सीरफ उन्होंने नही बुलाया था, जो 68 प्रकार की दवायें उनके पास उपलब्ध थीं उसमें संबंधित कफ सीरफ का नाम नहीं था, बाकि जितनी भी दवाई थीं सब सील कर ली गई है और आयुष विभाग के कमरे में स्टोर कर लिया गया है।

उन्होने बताया कि यह मेडीकल संचालक जिले के 23 स्टोर्स को दवाईयां डिस्ट्रीब्यूट करता है, लोगो ने सबसे पहले लाइन लिस्ट निकाली और कलेक्टर को दिया, कलेक्टर ने एसडीएम को फारवर्ड कर दिया, यह हटा, बटियागढ, पथरिया, दमोह सभी क्षेत्रों में दवाईयां भेजी जाती है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This