—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
दमोह में कांग्रेस ने सरकार की लापरवाही के विरोध में किया पुतला दहन, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन


दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी दमोह द्वारा शहर के अस्पताल चौराहा पर मध्य प्रदेश सरकार की लापरवाही के विरोध में प्रदर्शन किया गया। हाल ही में छिंदवाड़ा में खराब स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण अब तक 16 बच्चों की मौत हो चुकी है, जिसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने का प्रयास किया।
इस दौरान नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी को थाना कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार, सब इंस्पेक्टर बी.एस. हजारी एवं पुलिस बल की मौजूदगी में ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश में बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर सरकार से तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की।









