Home » Uncategorized » दमोह थाना जबेरा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पेट्रोल पंप से डीजल चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

दमोह थाना जबेरा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पेट्रोल पंप से डीजल चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

दमोह थाना जबेरा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पेट्रोल पंप से डीजल चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

दिनांक 08.10.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि रात्रि में ओम समृध्दि पेट्रोल पंप पुरेनहाऊ जबेरा में पेट्रोप पंप के टैंक के ढक्कन का लाक तोडकर पेट्रोल पंप के बिजली के स्विच से तार लगाकर विद्युत मोटर से पाईप लगाकर पाईप को टैंक के अंदर डालकर वही परिसर में खडे आयसर कंपनी के ट्रक क्र.MP20 GA8072 में रखी लोहे की टंकी में 03 अज्ञात व्यक्तियों व्दारा डीजल की पाईप लाइन डालकर कर रहे थे जो उक्त 03 अज्ञात व्यक्तियों को पेट्रोल पंप के कर्मचारियो व्दारा ललकारने पर वह 03 अज्ञात व्यक्तियों व्दारा जान से मारने की धमकी दी गई और तीनो लोग ट्रक को स्टार्ट करके सिंग्रामपुर की ओर ट्रक लेकर भाग गये पेट्रोल पंप के डीजल टैंक से करीब 4000 लीटर कीमती करीबन 350000/-रूपया का डीजल चोरी करके ट्रक से लेकर सिंग्रामपुर की ओर भाग गये जो सूचना पर मौके पर प्रार्थी डेलन सिंह लोधी पिता रामसिहं लोधी उम्र 28 साल निवासी बहेरिया थाना नोहटा हाल ओम समृध्दि पेट्रोल पंप पुरेनहाऊ जबेरा कि रिपोर्ट पर 03 अज्ञात व्यक्तियो के विरूध्द थाना जबेरा में अपराध क्रमांक 290/2025 धारा 331(4), 305(a), 351(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। जो उक्त प्रकरण में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह के निर्देशन व श्रीमान अति.पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह तथा श्रीमान एस.डी.ओ.पी.महोदय तेंदुखेड़ा के मार्गदर्शन मे दिनांक 08.10.2025 को ही ट्रक क्र. MP 20 GA 8072 एवं अज्ञात तीन आरोपियों की तलाश पतारसी हेतु पुलिस रवाना की गई जो पुलिस द्वारा उक्त ट्रक का पीछा कर जिला कटनी से उक्त ट्रक एवं एक आरोपी राहुल विश्वकर्मा पिता राजू विश्वकर्मा उम्र 29 साल निवासी सोयतकला थाना सोयतकला जिला आगर मालवा (म.प्र.) को गिरफ्तार कर आरोपी उक्त के कब्जे से चोरी गया 4000 लीटर डीजल कीमती 350000/-रू.का एवं चोरी की घटना में प्रयुक्त ट्रक क्र. MP 20 GA 8072 को जब्त किया गया। तथा प्रकरण में गिरफ्तार शुदा आरोप राहुल विश्वकर्मा पिता राजू विश्वकर्मा उम्र 29 साल निवासी सोयतकला थाना सोयतकला जिला आगर मालवा (म.प्र.) को जे.आर.पर आज दिनांक 09.10.2025 को माननीय न्यायालय पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम- राहुल पिता राजू विश्वकर्मा उम्र 29 साल निवासी सोयतकला जिला आगर मालवा
प्रकरण में जप्त मशरूका- 4000 लीटर डीजल कीमती 350000/-रू.का (20 नग डीजल से भरे ड्रम व 07 नग खाली
ड्रम) एवं एक ट्रक क्र. MP 20 GA 8072

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरी. विकास सिंह चौहान, चौकी प्रभारी उप निरी. गणेश दुबे, सउनि अशोक कुमार, प्र.आर.803 सतेन्द्र दुबे, प्र.आऱ.250 सतीश नामदेव, आर. 595 निशांत पटैरिया, आर. 441 विवेक कटारे, आर.559 वीरेन्द्र बाडेकर, चालक आऱ. 811 प्रमोद बेन एवं सायबर सेल टीम दमोह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post