—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
बांदकपुर पुलिस चौकी परिसर में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

दमोह। श्री जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर क्षेत्र स्थित पर्यटन धर्मशाला में स्थापित पुलिस चौकी का निरीक्षण रविवार को पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चौकी प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। चौकी परिसर में विशाल पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बेल, आंवला, आम सहित कई छायादार एवं फलदार वृक्षों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी एवं जिला अध्यक्ष शिवहरे ने कहा कि “वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अत्यंत आवश्यक कदम है, परंतु इनकी देखभाल करना और भी अधिक महत्वपूर्ण है।”
कार्यक्रम में गोपाल पटेल, राघवेंद्र परिहार, हाकम सिंह, हिंडोरिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर, राजेंद्र मिश्रा (चौकी प्रभारी बांदकपुर), मंडल अध्यक्ष ब्रजेश सिंह, चटन धर्मेंद्र पटेल, छोटे लाल गौतम, सरपंच सुनील डबुल्या, सरपंच प्रतिनिधि देवीसिंह, सोनू यादव, रघुवीर रजक, मुकेश सिंह लोधी, विकास नामदेव, वीरू नेमा, श्रीराम शुक्ला, रीकेश चौबे, भरत यादव, हरिरजक, पप्पू सिंह, खिलान सिंह पटवारी, पंडित नवीन नायक, मुन्ना तिवारी, विकास सिंह, अमित दुबे, भैयन चौबे, राजकुमार जैन, रामशंकर गौतम आदि उपस्थित रहे।
पुलिस स्टाफ में प्रआ भूपेंद्र, प्रकाश, मयूर, चालक कमल, आरक्षक राजकुमार, अजय, अमित, गनमैन आरक्षक अंकित, सैनिक गया प्रसाद, लक्ष्मीबाई, ग्राम रक्षा समिति सदस्य आशीष सहित अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे।













































