—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
दमोह देहात थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता
अवैध पटाखों के भंडारण पर दमोह पुलिस की कार्यवाही
दमोह। आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए जिले में विस्फोटक पदार्थ, पटाखे, आतिशबाजी एवं अन्य ज्वलनशील सामग्रियों के अवैध भंडारण, परिवहन एवं विक्रय को रोकने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे।
इन निर्देशों के तहत पुलिस अधीक्षक श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री एच.ए. पांडे के मार्गदर्शन में थाना दमोह देहात प्रभारी निरीक्षक रचना मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
दमोह देहात थाना पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम इमलाई में कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने घर में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में पटाखे एवं विस्फोटक सामग्री का भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल छापामार कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान शुभम पटेल पिता दिनदयाल पटेल (उम्र 36 वर्ष, निवासी हटा नाका, मुक्तिधाम दमोह) तथा शुभम साहू पिता अशोक कुमार साहू (उम्र 30 वर्ष, निवासी फुतेरा वार्ड नं. 02 दमोह) के घर पर दबिश दी गई।
तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से छोटे-बड़े पटाखे एवं आतिशबाजी सामग्री से भरे लगभग 60 कार्टून बरामद किए गए। ये सभी विस्फोटक सामग्री बिना किसी वैध लाइसेंस या अनुमति के रखी गई थी।
पुलिस द्वारा जब्त किए गए इन 60 कार्टूनों में विभिन्न प्रकार के आतिशबाजी के सामान जैसे —
फुलझड़ी, अनार, बम, रॉकेट, चकरी, झिलमिल आदि
शामिल हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹5,00,000 (पाँच लाख रुपये) आंकी गई l
👮♂️ गिरफ्तार आरोपी
1. शुभम पटेल पिता दिनदयाल पटेल, उम्र 36 वर्ष, निवासी – हटा नाका, मुक्तिधाम दमोह।
2. शुभम साहू पिता अशोक कुमार साहू, उम्र 30 वर्ष, निवासी – फुतेरा वार्ड नं. 02, दमोह।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि दीपावली पर्व के दौरान पटाखों का अवैध भंडारण न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि यह जन सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा भी है। दमोह पुलिस द्वारा समय रहते यह कार्रवाई की गई जिससे संभावित हादसे को टाला जा सका।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया ने भी टीम की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि आगे भी इस प्रकार के अवैध कार्यों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रचना मिश्रा,
सउनि अकबर खान,
प्र.आर. 840 आलोक,
प्र.आर. 406 लखन राय,
आरक्षक 589 देवराज, 456 जितेन्द्र, 805 अभिषेक, 659 ब्रजेश, 480 रामकृष्ण, 432 शिवसदन,
तथा वाहन चालक आर. ललितकृष्ण की सराहनीय भूमिका रही।
दमोह देहात पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध पटाखा कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि कोई भी व्यक्ति बिना वैध अनुमति के विस्फोटक पदार्थों का भंडारण या विक्रय न करे। ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि जन सुरक्षा बनी रहे।












































