—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
बाकी चर्चित आरोपी कब पकड़े जाएंगे पुलिस कार्यवाही पर उठ रहे सवाल
दमोह मिशन अस्पताल कांड: उत्तराखंड से आरोपी विजय लैंबर्ट गिरफ्तार, सात अब भी फरार
दमोह जिले के चर्चित मिशन अस्पताल मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस बहुचर्चित प्रकरण में दर्ज दूसरी एफआईआर के तहत पुलिस ने आरोपी विजय लैंबर्ट को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां पुलिस ने उसके रिमांड की मांग की, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया।
🔹 दूसरी एफआईआर में पहली गिरफ्तारी
इस चर्चित कांड में यह दूसरी एफआईआर में की गई पहली गिरफ्तारी है। इससे पहले इसी प्रकरण में डॉ. एम. केन जॉन को गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले में लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर सामाजिक कार्यकर्ता दीपक तिवारी ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी विजय लैंबर्ट को दबोच लिया।
मामले में शामिल एक महिला आरोपी को पहले ही अग्रिम जमानत मिल चुकी है।
🔹 क्या है पूरा मामला
दरअसल, दमोह नगर के मिशन अस्पताल में फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट एन. जॉन केम के इलाज से सात मरीजों की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया था। जांच में पाया गया कि अस्पताल में कैथ लैब फर्जी तरीके से संचालित की जा रही थी, और बिना अनुमति के हृदय संबंधी उपचार किए जा रहे थे।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद डॉ. एन. जॉन केम को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य कई आरोपी फरार चल रहे थे।
घटना के बाद शासन ने मिशन अस्पताल को बंद कर दिया था, और पुलिस अधीक्षक द्वारा फरार आरोपियों पर इनाम की घोषणा भी की गई थी।
🔹 वर्तमान स्थिति
विजय लैंबर्ट गिरफ्तार — पुलिस रिमांड पर
डॉ. एम. केन जॉन पहले ही जेल में
एक महिला आरोपी को अग्रिम जमानत
सात आरोपी अब भी फरार
अस्पताल बंद, जांच जारी
यह गिरफ्तारी दमोह पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि महीनों से फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें विभिन्न राज्यों में दबिश दे रही थीं।
बाकी मैं आरोपियों को पुलिस कब तक गिरफ्तार करती है प्रश्न चिन्ह अभी भी बना हुआ है l











































