—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
समाज के वरिष्ठ भवानी प्रसाद रैकवार की श्रद्धांजलि सभा में माझी समाज ने 51 पंडितों के पैर धोए
भवानी प्रसाद रैकवार के निधन से दमोह की माझी समाज को अपूरणीय क्षति – मोंटी रैकवार
दमोह। माझी समाज जिला दमोह के तत्वावधान में समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं प्रसिद्ध रेडियो कलाकार भवानी प्रसाद रैकवार जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवा माझी समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं युवा सकल हिन्दू समाज के जिला अध्यक्ष मोंटी रैकवार तथा संभागीय अध्यक्ष राकेश धुरिया के नेतृत्व में समाज के लोगों ने 51 विप्रजनों (पंडितों) के चरण पखारकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित मोंटी रैकवार ने कहा कि विप्र समाज हमारे लिए आस्था और श्रद्धा का केंद्र बिंदु है। जब भी घरों में धार्मिक अनुष्ठान होते हैं, तो उन्हें विद्वान पंडितों के सानिध्य में ही संपन्न कराया जाता है। उन्होंने बताया कि हमारे पूर्वजों ने हमेशा विप्रजनों को पूज्यनीय माना है, और आज माझी समाज ने उसी परंपरा का पुनः निर्वहन किया है।
मोंटी रैकवार ने आगे कहा कि –
> “आज के समय कुछ वर्ग विशेष समाजों को तोड़ने का प्रयास करते हैं, जबकि हमारे बुजुर्गों ने हमेशा समाजों को जोड़ने का कार्य किया। भवानी प्रसाद रैकवार जी भी समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते रहे। उनकी श्रद्धांजलि सभा में माझी समाज ने यह संदेश दिया है कि समाज को जोड़ना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।”
संभागीय अध्यक्ष राकेश धुरिया ने कहा कि ब्राह्मण समाज हमारे लिए सदा से पूजनीय रहा है। यह कोई नई परंपरा नहीं है; माझी समाज सदियों से विप्रजनों का सम्मान करती आई है और आगे भी करती रहेगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राकेश धुरिया, पैलू रैकवार, मोंटी रैकवार, मदन रैकवार, विजय रैकवार, लल्ला रैकवार, गोपाल रैकवार, प्रीतम रैकवार, गगन रैकवार, पवन रैकवार, मुन्ना रैकवार, राहुल रैकवार, रमेश रैकवार (कटनी), शीतल रैकवार, बद्री रैकवार, वरूण रैकवार, राजा बर्मन सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मोंटी रैकवार ने कहा कि जब कुछ राजनीतिक व्यक्ति समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, तब माझी समाज ने श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति की मिसाल पेश की है।
इस कार्यक्रम को लेकर रैकवार समाज के लोगों की काफी प्रशंसा हो रही है हमारा एमपी अपडेट न्यूज़ चैनल आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता है l














































