Home » अपराध » Mp » दमोह कलेक्टर देर रात जिला अस्पताल पहुंचे मचा हड़कंप जिनेश जैन की रिपोर्ट दमोह कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर ने शुक्रवार की रात जिले के जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। रात करीब 9:00 बजे से लेकर 1:50 बजे तक चले इस विस्तृत निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य अमले में हड़कंप मच गया।

दमोह कलेक्टर देर रात जिला अस्पताल पहुंचे मचा हड़कंप जिनेश जैन की रिपोर्ट दमोह कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर ने शुक्रवार की रात जिले के जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। रात करीब 9:00 बजे से लेकर 1:50 बजे तक चले इस विस्तृत निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य अमले में हड़कंप मच गया।

दमोह कलेक्टर देर रात जिला अस्पताल पहुंचे मचा हड़कंप

जिनेश जैन की रिपोर्ट

दमोह कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर ने शुक्रवार की रात जिले के जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। रात करीब 9:00 बजे से लेकर 1:50 बजे तक चले इस विस्तृत निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य अमले में हड़कंप मच गया।


कलेक्टर कोचर ने ट्रॉमा वार्ड, आपातकालीन सेवाओं, दवा वितरण केंद्र, वार्डों और प्रसूति कक्ष सहित कई महत्वपूर्ण विभागों का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान डीएचओ, सिविल सर्जन, चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ मौके पर मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं तथा तत्काल समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर की स्वच्छता, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता की भी जांच की।

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि आने वाले 24 घंटों में कभी भी पुनः औचक निरीक्षण किया जा सकता है, जिससे अस्पताल प्रशासन और स्टाफ को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सतर्क रहने की चेतावनी दी गई।

इस अचानक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला, वहीं आम लोगों ने कलेक्टर के इस सक्रिय रुख की सराहना की।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This