Home » अपराध » Mp » —प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह— दमोह: हटा नाका बाईपास पर ट्रक ने पुलिस आरक्षक को रौंदा, हालत गंभीर

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह— दमोह: हटा नाका बाईपास पर ट्रक ने पुलिस आरक्षक को रौंदा, हालत गंभीर

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

दमोह: हटा नाका बाईपास पर ट्रक ने पुलिस आरक्षक को रौंदा, हालत गंभीर


दमोह। हटा नाका बाईपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, देहात थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अखिलेश तिवारी ड्यूटी के दौरान बाईपास पर थे, तभी एक बेकाबू ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में आरक्षक के पैर में गंभीर चोटें आईं। तुरंत उन्हें जिला अस्पताल दमोह में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते जबलपुर रेफर किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रक को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This