Home » अपराध » Mp » —प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह— सागर मार्ग पर ऑटो रिक्शा का भीषण सड़क हादसा आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह— सागर मार्ग पर ऑटो रिक्शा का भीषण सड़क हादसा आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

सागर मार्ग पर ऑटो रिक्शा का भीषण सड़क हादसा

आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

दमोह, 22 अक्टूबर 2025।
दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर मार्ग स्थित लकी ढाबा के पास देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें ऑटो रिक्शा में सवार करीब आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही दमोह कलेक्टर श्री सुधीर कोचर और पुलिस अधीक्षक श्री राकेश सोमवंशी तत्काल मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने स्वयं घायलों को उठाकर अपने वाहनों सहित 112 डायल और 108 एंबुलेंस के माध्यम से दमोह जिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर यूवी रेड्डी, सिविल सर्जन डॉ. प्रहलाद पटेल, डॉ. एन.के. पटेल, डॉ. उमेश तंतुवाय, डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. पीयूष निमाड़े समेत कई अन्य डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की टीम घायलों के उपचार में जुटी हुई है। सभी घायलों को समुचित इलाज प्रदान किया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर सीएसपी एच.आर. पांडेय, देहात थाना प्रभारी रचना मिश्रा, चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी, प्रधान आरक्षक हर्ष पाठक सहित पुलिस बल ने पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घटनास्थल की जांच शुरू की।

अब तक 9 से 10 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जबलपुर रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस पूरे हादसे की जांच में जुटी है तथा यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ऑटो सवार लोग कहां से लौट रहे थे और कहां जा रहे थे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This