बेहद दुखद खबर
—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
दमोह जिले के दमोह-हथनी मार्ग पर आज दोपहर एक ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है।
ऑटो चालक और सवारों को भी चोटें आई हैं।
स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दमोह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है — पुलिस परिजनों की तलाश कर रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे, जिससे टक्कर के बाद दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।









