Home » अपराध » Mp » —प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह— हटा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई — उपद्रवियों का निकाला जुलूस, लगवाए नारे

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह— हटा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई — उपद्रवियों का निकाला जुलूस, लगवाए नारे

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

हटा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई — उपद्रवियों का निकाला जुलूस, लगवाए नारे


दमोह/हटा।
हटा थाना पुलिस ने विगत दिनों खचना नाके पर हुए हमले के आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस बल ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले खचना नाके पर एक परिवार पर करीब 25 बदमाशों ने पत्थरबाज़ी और लाठी-डंडों से हमला किया था। इस मामले में पुलिस ने चार मुख्य आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने थाना परिसर से लेकर हटा न्यायालय तक आरोपियों का जुलूस निकाला, इस दौरान आरोपियों से नारे लगवाए गए —
“पत्थरबाज़ी नहीं करेंगे”,
“अपराध करना पाप है”,
“पुलिस हमारी बाप है।”

थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि ऐसे उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This