*स्थायी वारंटियों की धरपकड़ में दमोह पुलिस को मिली बड़ी सफलता*
—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन में जिलेभर में स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दमोह पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
इस अभियान के अंतर्गत सीएसपी एच. आर. पांडेय के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी रचना मिश्रा के नेतृत्व में उनि प्रसीता कुर्मी, प्रधान आरक्षक सचिन नामदेव, प्रधान आरक्षक सुमन यादव, आरक्षक रूपेश यादव, हेमराज पटेल, गौरव, एवं सै. महफूज की टीम द्वारा विशेष कार्रवाई की गई।
टीम ने थाना दमोह देहात अंतर्गत चौकी जबलपुर नाका क्षेत्र में छापेमारी करते हुए पिछले चार वर्षों से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
*गिरफ्तार आरोपियों के नाम*
पवन रैकवार, पिता रमेश रैकवार, उम्र 32 वर्ष
राकेश रैकवार, पिता रमेश रैकवार, उम्र 25 वर्ष
(दोनों निवासी — किशन तलैया, दमोह)
दोनों आरोपियों को विधि अनुसार माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
इस सफलता से पुलिस बल में उत्साह व्याप्त है तथा जिले में अपराधियों के विरुद्ध की जा रही इस सख्त कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा का भाव और अधिक सुदृढ़ हुआ है।













































