Home » अपराध » Mp » स्विफ्ट कार और ऑटो में आमने-सामने टक्कर — एक महिला की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

स्विफ्ट कार और ऑटो में आमने-सामने टक्कर — एक महिला की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

दमोह में भीषण सड़क हादसा

स्विफ्ट कार और ऑटो में आमने-सामने टक्कर — एक महिला की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

तीन गंभीर महिलाओं को जबलपुर रेफर, जिला अस्पताल में इलाज जारी

दमोह, 29 अक्टूबर 2025 (संवाददाता): संदीप शर्मा

दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत दमोह-कटनी बायपास मार्ग पर मंगलवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसा उस समय हुआ जब हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास एक तेज रफ्तार मारुति स्विफ्ट कार ने सामने से आ रहे ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।

इस टक्कर में ऑटो सवार करीब एक दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिनमें से एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।

*हादसे का दर्दनाक दृश्य और गमगीन माहौल*

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना इतनी भीषण थी कि टक्कर लगने के बाद ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग सड़क किनारे गिर पड़े। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद 112 डायल और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और घायलों को दमोह जिला अस्पताल ले जाया गया।

*हादसे में एक महिला की मौत*

इस हादसे में 60 वर्षीय बतीबाई पति महाराज सिंह, निवासी राजा पटना की मौत हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने ईसीजी जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

*घटना में घायल हुए लोगों*

महेंद्र पिता मलखान सिंह (35)

विनीता पति चंदन सिंह (40)

हल्की बाई पति महेंद्र (35)

चंदाबाई पति खेत सिंह (45)

बैनी बाई पति केदार सिंह (25)

जगत पिता लुक्खा अहिरवार (42) – ऑटो चालक

चंदाबाई पति मोहन सिंह (60-65)

रचना बाई पत्नी कमल सिंह (50)

इमरतबाई पति दिलीप (45)

दिलीप सिंह (50)

बबीता पत्नी गोपाल सिंह (40)

सभी घायलों का संबंध राजा पटना गांव से बताया गया है।

*दमोह जिले के ग्राम आनू गमी से लौटते समय हुआ हादसा*

जानकारी के अनुसार, सभी लोग राजा पटना से आनू गमी में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वे अपने गांव लौट रहे थे, तभी बाईपास पर दमयंतीपुरम के पास स्विफ्ट कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।

*जिला अस्पताल में मचा हड़कंप*

घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सिविल सर्जन डॉ. प्रहलाद सिंह पटेल के निर्देशन में डॉक्टरों की टीम —

डॉ. उमेश तंतुवाय, डॉ. मुकेश जैन, डॉ. पीयूष निमाड़े, डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. चक्रेश चौधरी, डॉ. ऊर्जा झरिया, डॉ. सौरभ मिश्रा, मनीष संगतानी, डॉ. एन.के. पटेल, सुरेंद्र सिंह राजपूत और चंद्रपाल सहित समस्त नर्सिंग स्टाफ ने तत्काल उपचार शुरू किया।

तीन महिलाओं की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि शेष घायलों का इलाज दमोह जिला अस्पताल में जारी है।

*दमोह प्रशासन और पुलिस का सराहनीय राहत कार्य*

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम आर.एल. बागरी, सीएसपी एच.आर. पांडे, तहसीलदार रॉबिन जैन, आरआई गौरीशंकर, देहात थाना प्रभारी रचना मिश्रा और जबलपुर नाका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए सड़क पर फंसे लोगों को निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

*पुलिस जांच जारी*

पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि स्विफ्ट कार तेज रफ्तार में थी और मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है।

*शहर में शोक की लहर*

राजा पटना गांव में जैसे ही हादसे की खबर पहुँची, गांव में मातम छा गया। परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और रो-रोकर अपना दुःख प्रकट किया। स्थानीय सामाजिक संगठनों और प्रशासनिक अधिकारियों ने मृतका के परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

*एमपी अपडेट न्यूज़ चैनल की ओर से मृतक को प्रभु श्री चरणों में स्थान दे परिवार को गहन दुख सहन करने की क्षमता और घायल जल्दी ठीक हो ऐसी प्रभु से कामना करते हैं*

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This