—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
दमोह थाना तारादेही पुलिस को मिली बड़ी सफलता
ग्राम कुकुरमुका से 38 पेटी अवैध देसी शराब जब्त — आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्ती सहित लगभग ₹5 लाख 81 हज़ार की कार्रवाई
दमोह, 28 अक्टूबर 2025
पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह तथा एसडीओपी तेन्दूखेड़ा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक आलोक तिरुपड़े के नेतृत्व में थाना तारादेही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध रूप से बड़ी मात्रा में शराब का परिवहन कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम कुकुरमुका, थाना पाटन, जिला जबलपुर (म.प्र.) की ओर दबिश दी।
मौके पर पुलिस ने आरोपी आकाष झारिया पिता सरवेश झारिया, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम कुकुरमुका को पकड़ लिया। उसके कब्जे से 38 पेटी लाल मसाला देशी प्लेन शराब तथा एक पिकअप वाहन (क्रमांक MP20GA9452) जब्त किया गया।
पुलिस द्वारा जब्त की गई सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य ₹5,81,140/- (पाँच लाख इक्यासी हजार एक सौ चालीस रुपये) आँका गया है।
आरोपी के विरुद्ध थाना तारादेही में अपराध क्रमांक 115/25, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम, 130(3)/177 एम.वी. एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय दमोह में पेश किया गया।
इस सफलता में थाना तारादेही पुलिस की टीम का विशेष योगदान रहा, जिसमें —
1. उप निरीक्षक आलोक तिरुपड़े, थाना प्रभारी तारादेही
2. कां.व.आर. अमरेश सिंह मुढ़ैया
3. प्र.आर. 377 मुकुल रावत
4. प्र.आर. 282 तुलसीराम ठाकुर
5. आर. 741 मनोहर यादव
6. आर. 780 रजनेन्द्र
7. आर. 102 पंकज त्यागी
8. आर. 64 मितान सिंह
9. आर. 365 देवकन
तथा एसएमएसआर मोंहू विश्वकर्मा की अहम भूमिका रही।
थाना प्रभारी उप निरीक्षक आलोक तिरुपड़े ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिले की सीमाओं पर निगरानी बढ़ाई गई है ताकि बाहरी क्षेत्रों से शराब की अवैध आमद को रोका जा सके।
तारादेही पुलिस की यह कार्रवाई न केवल अवैध शराब कारोबारियों पर प्रभावी रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि दमोह पुलिस जिले में कानून व्यवस्था और नशामुक्त समाज की दिशा में लगातार सख्ती से कार्य कर रही है।











































