—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
कोतवाली दमोह पुलिस की बड़ी कार्रवाई
10 जुआरियों से ₹23 लाख 18 हज़ार से अधिक का मशरूका जब्त
11 मोबाइल, 5 स्कूटी और 1 कार भी की गई जप्त
दमोह। पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने जुए के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कुल ₹23,18,100/- मूल्य का मशरूका, नगद राशि, मोबाइल फोन, वाहन आदि जब्त किए गए है l
दिनांक 03 नवंबर 2025 की रात को पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा जुए के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करने हेतु निर्देश जारी किए गए थे।
इसी तारतम्य में कोतवाली थाना प्रभारी मनिष कुमार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग शहर में एक घर के सामने बड़ी रकम से जुआ खेल रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक तथा निरीक्षक मनिष कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
टीम ने बताये गए स्थान पर दबिश दी और मौके से 10 लोगों को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।
▪️ जब्त सामग्री (मशरूका)
रेड के दौरान पुलिस ने आरोपियों से निम्न वस्तुएँ जब्त कीं —
₹3,93,100 नगद
₹52,000 दांव की रकम
11 मोबाइल फोन
5 स्कूटी
1 कार
इन सभी की कुल अनुमानित कीमत ₹23,18,100/- आँकी गई है।
मौके पर जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मामला पंजीबद्ध (अपराध क्रमांक 874/2025) कर लिया गया है।
▪️ आरोपियों के नाम व पते
1. संजय उर्फ संजू पिता वेदप्रकाश चक्रवर्ती, उम्र 57 वर्ष, निवासी गार्डलाइन दमोह
2. राजू पिता शंकरलाल राय, उम्र 35 वर्ष, निवासी गार्डलाइन दमोह
3. एफ.एन. पिता स्व. अब्दुलरहमान खान, उम्र 41 वर्ष, निवासी पथरिया फाटक हट्टा रोड दमोह
4. मनिष पिता एन.डी. अवस्थी, उम्र 45 वर्ष, निवासी लोके कॉलोनी दमोह
5. मनोज पिता मूलचंद जाटव, उम्र 42 वर्ष, निवासी पथरिया फाटक दमोह
6. अंकित पिता महेश ठाकुर, उम्र 39 वर्ष, निवासी सम्मना
7. अजय पिता महबूब गौरी, उम्र 40 वर्ष, निवासी धरमपुरा दमोह
8. महेन्द्र पिता रामसेवक त्रिवेदी, उम्र 54 वर्ष, निवासी बटियागढ़
9. दीपक पिता के.एल. अग्रवाल, उम्र 50 वर्ष, निवासी विवेकानंद वार्ड दमोह
10. एस.एस. पटेल पिता घनश्याम पटेल, उम्र 60 वर्ष, निवासी मांझन वार्ड 4 दमोह
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनिष कुमार, प्रधान आरक्षक अभिषेक चौबे, आरक्षक महेश यादव, देवेन्द्र रैकवार, अजीत दुबे, तथा नरेन्द्र की विशेष भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक ने टीम की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि शहर में जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
दमोह पुलिस की यह कार्रवाई एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। लगातार बढ़ रही अवैध जुआ गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कोतवाली पुलिस की यह मुहिम स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर विश्वास जगाने वाली साबित हो रही है।











































