Home » अपराध » Mp » बंदीगण प्रण लें कि वे नशे से रहेंगें दूर-जिला न्यायाधीश न्यायोत्सव अंतर्गत जिला जेल दमोह में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

बंदीगण प्रण लें कि वे नशे से रहेंगें दूर-जिला न्यायाधीश न्यायोत्सव अंतर्गत जिला जेल दमोह में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

बंदीगण प्रण लें कि वे नशे से रहेंगें दूर-जिला न्यायाधीश

न्यायोत्सव अंतर्गत जिला जेल दमोह में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न


दमोह म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार विधिक सेवा सप्ताह 09 नवंबर से 14 नवंबर अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष सुभाष सोलंकी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दमोह के निर्देश एवं कुशल मार्ग दर्शन में किया जावेगा।उक्त सप्ताह अंतर्गत 10 नवम्बर को बंदियों को प्राप्त विधिक अधिकारों व विधिक सहायता के प्रकरणों की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिला जेल दमोह में किया गया। कार्यक्रम में द्वितीय जिला न्यायाधीश धर्मेशभट्ट, विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया, जेल अधीक्षक सी.एल. प्रजापति, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल मनीष नगाईच सहित समस्त लीगल एड डिफेंस काउंसिल तथा जेल स्टाफ उपस्थित रहे।

द्वितीय जिला न्यायाधीश धर्मेशभट्ट ने कहा कि जैसी भी परिस्थितियों के कारण आपने जेल में प्रवेश लिया है उन परिस्थितियों से सबक लेकर आगामी जीवन में अपराध ना करने का प्रण लें, जेल में विगत पांच दिवस से रामकथा का आयोजन किया गया, जिसमें बतायी गयी आध्यात्मिक, धार्मिक व कर्मफल से जुड़ी बातों को आत्मसात करें। ऐसे बंदी जो नशे के आदी थे अब चूकि जेल में रहने के दौरान नशा छूट चुकाहै इसीलिए वे भी प्रण लें कि जेल से निकलने के बाद नशे से दूर रहेंगे। ऐसे बंदी जिन्हे न्यायालय द्वारा दंडित किया गया है और वे विधिक सहायता के माध्यम से अपील करना चाहतें हैं तो समय सीमा में अपने आवेदन जेलर के माध्यम से विधिक सहायता कार्यालय में प्रेषित करें ताकि उनकी अपील समय सीमा में प्रस्तुत करायी जा सके।

जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया दमोह ने बताया कि विधिक सेवा सप्ताह के उपलक्ष्य में न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत आज बंदियों को प्राप्त विधिक अधिकारों की जानकारी दिये जाने तथा उन्हें प्राप्त विधिक सहायता के प्रकरणों की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराये जाने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें विधिक सहायता प्राप्त बंदियों को उनके प्रकरण की अद्यतन जानकारी लीगल एड डिफेंस काउंसिल के द्वारा दी जावेगी सभी विधिक सहायता प्राप्त बंदी अपने अपने प्रकरणों की जानकारी प्राप्त करें, साथ ही आपने 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में रखे जाने वाले राजीनामा योग्य दांडिक प्रकरणों के संबंध में जानकारी दी।
कार्यक्रम का आभार जेल अधीक्षक श्री सी.एल. प्रजापति ने किया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

1 thought on “बंदीगण प्रण लें कि वे नशे से रहेंगें दूर-जिला न्यायाधीश न्यायोत्सव अंतर्गत जिला जेल दमोह में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न”

Leave a Comment

Share This