मध्यप्रदेश एकता परिषद ने कलेक्टर को स्मरण पत्र सौपा
(भूमि अधिकार एवं विस्थापन मुददे निपटाने जिला समन्वयं बैठक रखने की मांग की)
हिंडोरिया से सुजात खान की रिपोर्ट
दमोह/हिण्डोरिया:- जन संगठन एकता परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संतोष सिंह एवं एकता परिषद के पूर्व राज्य समन्वयक एवं वर्तमान दमोह जिला अध्यक्ष सुजात खान ने भूमि अधिकार एवं विस्थापन के दमोह जिला मे अति गंभीर होते जा रहे मुद्दों के समाधान हेतु कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर स्मरण पत्र सौपा। पत्र मे भूमि अधिकार, विस्थापन एवं आजीविका के इन गंभीर होते मुद्दों के समाधान हेतु शीघ्र जिला समन्वय बैठक आयोजित करने की मांग की।
इस संबंध में संगठन के जिला समन्वयक सुजात खान ने बताया कि 14 अक्टूबर 2025 को जनसुनवाई मे दिये सामुहिक जिला स्तरीय ज्ञापन के 02 दिन बाद 16 अक्टूबर 2025 को संगठन एकता परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर से मुलाकात की थी। कलेक्टर ने आदिम जाति कल्याण विभाग संयोजक आदिति शाडिल्य को दीपावली के बाद इस मुददे पर जिला समवयं बैठक आयोजित करने कहा था। किंतु आदिम जाति- जनजाति कल्याण विभाग दमोह द्वारा अभी तक उक्त जिला स्तरीय समवयं बैठक आयोजित नहीं की गई। परिणाम स्वरूप दमोह जिले में आदिवासियों वन्य-निवासियों को वन विभाग द्वारा बडे़ पैमाने पर गांवों में वर्षों से काबिज वनभूमि एवं राजस्व भूमि से बेदखल करते हुए उन्हें खेती करने से रोका जा रहा है। उन्हें तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। जिले में भूमि अधिकार एवं विस्थापन की समस्या वर्तमान में विकराल रूप धारण करती जा रही है। विशेष कर वंचितों,आदिवासियों एवं वन्य-निवासियों में शनै-शनै आज भारी आक्रोश पनप रहा है। कलेक्टर ने स्मरण पत्र लेते हुए इस दिशा में शीघ्र उचित कार्रवाई करने एवं जिला समन्वय बैठक रखने का आश्वासन दिया है।
















































1 thought on “मध्यप्रदेश एकता परिषद ने कलेक्टर को स्मरण पत्र सौपा (भूमि अधिकार एवं विस्थापन मुददे निपटाने जिला समन्वयं बैठक रखने की मांग की)”
Hey, pg99casino is definitely worth a shot if you’re into online casinos. The layout’s decent and they have a fair selection of games. Check it out and see what you think: pg99casino