Home » अपराध » Mp » कलेक्टर श्री कोचर ने पौड़ी मानगढ़ में लगाई रात्रिकालीन जनचोपाल सुनी समस्याएं अधिकारियों को दिए निर्देश

कलेक्टर श्री कोचर ने पौड़ी मानगढ़ में लगाई रात्रिकालीन जनचोपाल सुनी समस्याएं अधिकारियों को दिए निर्देश

कलेक्टर श्री कोचर ने पौड़ी मानगढ़ में लगाई रात्रिकालीन जनचोपाल

सुनी समस्याएं अधिकारियों को दिए निर्देश

दमोह: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 वीं जन्म जयंती समारोह के अवसर पर आज ग्राम पौड़ी मानगढ़ में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने रात्रि कालीन जन चौपाल में शामिल होकर ग्रामीणजनों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याएं निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर भावसिंह मासाब, रूपेश सेन, सीईओ जनपद पंचायत जबेरा डॉ. रामेश्वर पटेल, नायब तहसीलदार अटल बिहारी वर्मा, सहायक आपूर्ति अधिकारी आदित्य दाहिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

कलेक्टर श्री कोचर ने विद्युत की समस्या पर विद्युत वितरण के अधिकारियों को बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व प्रकरणों पर भी सुनवाई की। राधेश्याम राय ने अपनी जमीन से संबंधित जमीन का प्रकरण कलेक्टर के समक्ष रखा। इस संबंध में कलेक्टर ने वनमण्डलाधिकारी से दूरभाष पर चर्चा की। यहां गांव की महिलाओं ने पानी और जमीन संबंधी समस्या रखी। इस संबंध में उन्होंने तहसील न्यायालय में प्रकरण रखने की बात कही।

कलेक्टर ने शिविर में आए ऐसे आवेदक जिनके आवेदन नहीं थे, उनके आवेदन मौजूद कर्मचरियों से लिखाए और संबंधित विभागों को देकर निराकरण के निर्देश दिए l

कृषि विभाग ने अपने स्टाल पर 14 किसानों को मसूर मिनी किट के लिए रजिस्ट्रेशन किए। नरेंद्र सिंह ठाकुर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जबेरा, के.एल चौरसिया, सुश्री दर्शिका दुबे, दिनेश पटेल कृषि विस्तार अधिकारी मौजूद रहे। सिकल सेल एनीमिया जांच उपचार किया गया जिसमें 50 मरीजों की जांच की गई। जानकारी देते हुए लैब टेक्नीशियन अशोक आर्य ने बताया दो मरीज पॉजिटिव पाए गए। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा ग्राहकों के लिए ई केवाईसी सेवा सहित बैंकिंग संबंधी जानकारी दी गई। कियोस्क संचालक सौरभ ताम्रकार, प्रवीण मिश्रा द्वारा ग्राहकों की ई केवाईसी की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा द्वारा मरीज के लिए ओपीडी स्टॉल लगाया गया जिसमें 30 मरीज ने स्वास्थ्य लाभ लिया। शासकीय सान्दीपनि विद्यालय जबेरा की शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना की जानकारी, चित्रकला, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं कराई गई।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This