Home » अपराध » Mp » महादेव घाट में भगवान बिरसामुंडा की 150 वीं जन्म जयंती पर भव्य कार्यक्रम संपन्न

महादेव घाट में भगवान बिरसामुंडा की 150 वीं जन्म जयंती पर भव्य कार्यक्रम संपन्न

धरती आबा योजना के माध्यम से हर आदिवासी गांव के विकास की

योजना बनी हैं, लगभग 02-02 करोड़ रुपए के

विकास के काम हर आदिवासी गांव में होंगे- संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह


एक भारत, अखंड भारत, श्रेष्ठ भारत की कल्पना देश के

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी लेकर चले हैं, उस कल्पना को साकार करने के लिये

और संस्कृति को जीवित रखने के लिये

यह क्रम चल रहा है और चलता रहेगा-सांसद राहुल सिंह

हमें त्याग और बलिदान से स्वतंत्रता मिली-जिपं अध्यक्ष रंजीता गौरव पटैल

20 साल के युवा के मन में देशभक्ति का भाव जागा 150 वीं जन्म जयंती

हम मना रहे हैं-भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे

महादेव घाट में भगवान बिरसामुंडा की 150 वीं जन्म जयंती पर

भव्य कार्यक्रम संपन्न

दमोह… आने वाले समय में धरती आबा योजना के माध्यम से हर आदिवासी गांव के विकास की योजना बनी हैं, लगभग 02-02 करोड़ रुपए के विकास के काम हर आदिवासी गांव में होंगे, इस प्रकार की रचना योजना बनाई गई हैं। यहां पर भगवान बिरसा मुंडा जी की मूर्ति स्थापित हो गई हैं लेकिन इसके अनावरण के लिए आने वाले समय में बहुत सारा काम रह गया यह काम जैसे ही पूरा हो जाएगा इसका दिव्य और भव्य कार्यक्रम करके मूर्ति का अनावरण भी किया जायेगा। यह बात प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने महादेव घाट पर भगवान बिरसामुंडा की 150 वीं जन्म जयंती के समापन अवसर पर कही। उन्होंने सभी को भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 की जन्म जयंती की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा आज भगवान बिरसा मुंडा जी की जन्म जयंती के अवसर पर पद यात्रा में सांसद दमोह राहुल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटैल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, जनप्रतिनिधिगण, आदिवासी समाज के बंधु सम्मिलित हुए।

संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह ने कहा सांसद राहुल सिंह जी को धन्यवाद जिन्होंने यहां पर भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति स्थापित करवाई है, हमारे वरिष्ठ आदिवासी नेता राजा गुबरा, विनीता कुलस्ते, जय सिंह कुडप्पा , हम सब लोग भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं, वर्तमान में बिरसा मुंडा ने किस तरह का संघर्ष किया है, क्यों उनको भगवान की उपाधि की दी गई वक्ताओं ने बताया l

राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह ने कहा देश की संस्कृति को बचाने के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने संघर्ष किया, देश को आजाद करने के लिए अपने प्राण त्याग दिए, भगवान बिरसा मुंडा को हम आज याद कर रहे हैं, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने तय किया की भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाएंगे आज पूरे देश में भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती को आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। आज जन्म जयंती पर पूरे देश में छुट्टी घोषित करने का काम भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया है। आदिवासी समाज के लिए हम काम कर रहे हैं, भगवान बिरसा मुंडा की प्रेरणा लेकर सरकार ने धरती आबा योजना शुरू की है, देश में लाखों गांव होंगे जबेरा विधानसभा में 300 गांव धरती आबा योजना में दिए गए हैं, उन सारे गांव में सारी सुविधा हो बिजली हो, पानी हो, सड़क हो, पुस्तकालय हो, चिकित्सालय हो, सारी सुविधाओं उन गांव में हो। प्रत्येक गांव में दो-दो करोड़ की योजना बनाने का काम हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में किया जा रहा है। लगभग 121 गांव जबेरा ब्लॉक के हैं और 140 गांव तेंदूखेड़ा ब्लॉक के हैं, जिनमें धरती आवास योजना के तहत काम किए जाएंगे। आदिवासी समाज के गांव में विकास की गंगा बहाने का काम सरकार करेगी, आदिवासी भाइयों को उचित शिक्षा देने का काम सरकार करेगी, सारी सुविधाएं देने का काम सरकार करेगी।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा आदिवासी समाज निरंतर प्रगति करे इस दिशा में सरकार काम कर रही है। सिंगौरगढ़ जैसे छोटे गांव में प्रदेश की कैबिनेट हुई के संबंध में विस्तार से बताया । उन्होंने राष्ट्रपति जी के कार्यक्रम के दौरान आदिवासियों के लिए मंदिर बनाने के लिए मुख्यमंत्री जी ने घोषणा की इस मंदिर के लिए कई बार परेशानी आई और अंततः एक करोड़ से अधिक राशि से वहां पर भव्य और दिव्य मंदिर बना है, आप सब वहां जाएं दर्शन करें। मंदिर को और विकसित करने का काम किया जाएगा यहां पर केवल जबेरा ही नहीं अन्य क्षेत्रों से भी लोग दर्शन पूजन करने आएंगे, यह मेरा संकल्प हैं। उन्होंने रानी दुर्गावती जी के उल्लेखनीय कार्यों उनके वैभव की कविता के माध्यम से प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा आदिवासी समाज के जितने भी गौरव हुए उनकी मूर्ति स्थापित करने का काम करेंगे। राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह की मूर्ति स्थापित कराई जाएगी, भगवान बिरसा मुंडा मूर्ति स्थल को पूरी तरह से विकसित कराया जाएगा, बाउंड्री वॉल बनाई जायेगी, राज्यपाल जी और मुख्यमंत्री जी को बुलाकर इसका अनावरण कराया जाएगा, दिव्य और भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा ।

उन्होंने कहा माला मानगढ़ से 9 किलोमीटर यात्रा भगवान बिरसा मुंडा स्थल पर महादेव घाट में संपन्न हुई बड़ी संख्या में समाज के और सभी लोगों ने सहभागिता की, इसके लिये सभी को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। राज्य मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने लाडली बहनों की राशि 15 सौ रुपए कर दी है। उन्होंने सरकार के संकल्प को दोहराया उन्होंने कहा आगामी समय में यह राशि बढ़ाते हुए 3000 रूपये की जाएगी। राज्य मंत्री श्री लोधी ने किसान सम्मान निधि प्रधानमंत्री आवास योजना सहित सरकार की अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा हमारी पार्टी और सरकार लगातार काम करने वाली सरकार है, हमारा मकसद समाज के उत्थान के लिए काम करना है, हम देश और समाज और राष्ट्र के लिए काम कर रहे हैं ।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This