Home » अपराध » Mp » बुंदेलखंड की बेटी क्रांति गोंड ने संपूर्ण बुंदेलखंड क्षेत्र का नाम रोशन किया

बुंदेलखंड की बेटी क्रांति गोंड ने संपूर्ण बुंदेलखंड क्षेत्र का नाम रोशन किया

बुंदेलखंड की बेटी क्रांति गोंड ने संपूर्ण बुंदेलखंड क्षेत्र का नाम रोशन किया

हमारे दमोह लोकसभा के क्षेत्र के बच्चे भी खेल के क्षेत्र में अग्रसर हो और विश्वपटल पर दमोह का नाम रोशन करें-सांसद राहुल सिंह

मैराथन दौड़ को सांसद श्री लोधी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल देकर सम्मानित किया

दमोह : सांसद खेल महोत्सव मैराथन दौड़ का शुभारंभ दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने हरी झंडी दिखाकर कीर्ति स्तंभ चौराहा से वंदे मातरम गायन के साथ रवाना किया। यह सांसद मैराथन दौड़ कीर्ति स्तंभ से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, घण्टाघर होते हुए वापिस कीर्ति स्तंभ पर समापन हुई। इस अवसर पर सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर सभी सांसदों के माध्यम से सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, इसी क्रम में आज दमोह में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, इसके बाद 08 विकासखंडों में कबड्डी और वॉलीबॉल के खेल प्रारंभ होंगे। रहली विधानसभा क्षेत्र में कबड्डी खेल प्रारंभ हो गया है, अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी खेल प्रारंभ होंगे, 01 से लेकर 20 दिसंबर 25 तक करीब 12 खेल जिसमें एथलीट, हाई जंप, लॉन्ग जंप, कबड्डी, वॉलीबॉल, टेबिल टेनिस, कुश्ती, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, हॉकी, हैंडबॉल, बास्केटबॉल शामिल है, 25 दिसंबर को एक तारीख निश्चित होगी और संपूर्ण भारत में एक साथ सांसद खेल महोत्सव का समापन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लाइव आकर इसका समापन करेंगे। उन्होंने कहा उद्देश्य केवल यही है, इंडिया खेल, फिट रहे । जिस प्रकार से हमारे बुंदेलखंड की बेटी क्रांति गोंड ने संपूर्ण बुंदेलखंड क्षेत्र का नाम रोशन किया, इस प्रकार से हमारे दमोह लोकसभा के क्षेत्र के बच्चे भी खेल के क्षेत्र में अग्रसर हो और विश्वपटल पर दमोह का नाम रोशन करें।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर सांसद खेल महोत्सव का आयोजन संपूर्ण देश में किया जा रहा है, उसके प्रथम चरण का आयोजन दमोह लोकसभा क्षेत्र से सांसद राहुल सिंह द्वारा आयोजित किया गया। आज जो सफलतापूर्वक आयोजन हुआ है उसके लिए सहयोग करने वाली सभी संस्थाओं का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। यूनिटी का संदेश देने के लिए विभिन्न विभागों के द्वारा सहयोग दिया जा रहा है, जिसमें जिसमें पुलिस प्रशासन, नगरीय प्रशासन, खेलकूद विभाग, नेहरू युवा केंद्र शामिल है।

इस दौरान सांसद दमोह श्री लोधी ने दौड़ में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल देकर सम्मानित किया। सांसद खेल महोत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त मोहिनी ठाकुर को 5100 रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त वैशाली को 3100 रूपये, तृतीय स्थान प्राप्त करिश्मा को 2100 रुपए समिति द्वारा प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार, प्रथम स्थान प्राप्त अंकित परिहार को 11000, द्वितीय स्थान प्राप्त लक्ष्मण रजक को 7100 रुपए, तृतीय स्थान प्राप्त विकास कुर्मी को भी सांसद खेल महोत्सव समिति द्वारा पुरस्कार की राशि प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम में दमोह सांसद राहुल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, लोकेंद्र पटेल लकी भैया, नितेंद्र सिंह लोधी, पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, अरूण तिवारी, रामेश्वर चौधरी, महेश पटेल, संजय सेन, अमित बजाज, संजय यादव, मनीष तिवारी, राघवेंद्र सिंह परिहार, भरत यादव, सुरेश पटेल, देवकीनंदन पटेल, दिलीप चौरसिया, प्रिंस जैन, यशपाल ठाकुर, राजेंद्र चौरसिया, कमलेश चौदह, अरूण सोनी, संतोष रोहित, महेंद्र राठौर, शैलेष पटेल, कुलदीप पटेल, अंकित ठाकुर, शिवेंद्र तिवारी, सत्यम चौबे, आलोक चौबे, गौरव चौरहा, राजुल चौरहा, महेंद्र लोधी तथा कृष्णा पटेरिया म्युजिकल ग्रुप द्वारा वंदे मातरम गाया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन गोपाल पटेल द्वारा व्यक्त किया गया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This