—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
दमोह लोकसभा क्षेत्र की बेटी महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर कु. क्रांति गौड़ का सांसद श्री लोधी ने किया स्वागत
दमोह : सांसद राहुल सिंह लोधी ने दमोह संसदीय क्षेत्र की बड़ामलहरा विधानसभा अंतर्गत घुवारा की बेटी अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी क्रांति गौड़ का तहसील ग्राउंड, दमोह में आयोजित
स्वदेशी मेला में स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सम्मान किया एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, महेश पटैल, रामेश्वर चौधरी जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक मौजूद रहें।















































