Home » अपराध » Mp » हिंडोरिया: वोटर लिस्ट सर्वे कार्य का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण

हिंडोरिया: वोटर लिस्ट सर्वे कार्य का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण

हिंडोरिया से सुजात खान की रिपोर्ट

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

हिंडोरिया: वोटर लिस्ट सर्वे कार्य का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण

दमोह/हिण्डोरिया। नगर परिषद हिण्डोरिया के विभिन्न 15 वार्डों में चल रहे वोटर लिस्ट सर्वे कार्य का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर ने मंगलवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सर्वे की प्रगति जानी और मौके पर मौजूद बीएलओ सहित सर्वे टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने घर-घर किए जा रहे सत्यापन कार्य की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता का मूल आधार है। उन्होंने बीएलओ को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि पात्र मतदाताओं का नाम सूची में अवश्य जोड़ा जाए तथा जिनका स्थानांतरण या निधन हो चुका है, उनका नाम नियमानुसार हटाया जाए।

इस मौके पर नायब तहसीलदार प्रीतम सिंह, सीएमओ गजेन्द्र लोधी, तथा संबंधित वार्डों के पार्षद मौजूद रहे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This