Home » अपराध » Mp » —प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह— **पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी पहुंचे जेपीबी स्कूल** **

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह— **पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी पहुंचे जेपीबी स्कूल** **

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

**पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी पहुंचे जेपीबी स्कूल**

**मुस्कान अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित**


**सहयोग – सम्मान – समानता**

महिलाओं एवं बालक-बालिकाओं के साथ होने वाले अपराधों की रोकथाम, सुरक्षा जागरूकता और आत्मरक्षा के महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से मुस्कान विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत शहर के जेपीबी स्कूल में एक प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराते हुए छात्र-छात्राओं को विभिन्न सुरक्षा पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को सतर्क रहने, निडर होकर अपनी बात रखने और किसी भी संदिग्ध या आपराधिक घटना की जानकारी तुरंत देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा का सबसे सशक्त माध्यम है।

जागरूकता सत्र के दौरान साइबर सुरक्षा, गुड टच–बैड टच, बाल संरक्षण कानून, ऑनलाइन ठगी से बचाव, तथा महिलाओं के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं।

कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर गरिमा मिश्रा, सब इंस्पेक्टर सविता रजक, प्रधान आरक्षक मंजूलता टंडन, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक सौरभ टंडन, स्कूल प्राचार्य डी.के. मिश्रा, शरद मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में सहयोग, सम्मान और समानता की भावना को सुदृढ़ करना तथा समाज में सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण के निर्माण की दिशा में सभी को जागरूक करना रहा।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This