Home » अपराध » Mp » जनसुनवाई में 162 आवेदनों पर हुई सुनवाई

जनसुनवाई में 162 आवेदनों पर हुई सुनवाई

जनसुनवाई में 162 आवेदनों पर हुई सुनवाई

दमोह जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये नागरिकों की समस्याओं को कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 10 में आयोजित जनसुनवाई में सुनी। इस दौरान सामान्य जनसुवाई में 162 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में 11 आधार कार्ड सेवा, 02 आयुष्मान कार्ड, 07 किसान सम्मान निधि, 10 महिला एवं बाल विकास एवं 110 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान कुछ सामुहिक आवदेन भी दिए गए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर बृजेश सिंह, लोकसेवा प्रबंधक चक्रेश पटेल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

25 पंचायतों में हुई जन सुनवाई

जिले की ग्राम कुम्हारी, बांदकपुर सहित चिन्हित 25 पंचायतों में जनसुनवाई के दौरान 35 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें शत-प्रतिशत आवेदनों का निराकरण किया गया ।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This