—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
**केरबना मार्ग पर सड़क हादसे में बीएलओ घायल**
**पटवारी और तहसीलदार ने पहुँचाई मदद, एसडीएम पथरिया पहुँचे जिला अस्पताल**

दमोह जिले के केरबना मार्ग पर एक सड़क हादसे में बीएलओ जीवन सिंह गौंड घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद पटवारी ने तुरंत उनकी सहायता करते हुए उन्हें अस्पताल पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद शाम को एम्बुलेंस से घायल बीएलओ को जिला अस्पताल दमोह रेफर किया गया।
अधिकारियों ने ली स्थिति की जानकारी
हादसे की जानकारी मिलते ही बटियागढ़ तहसीलदार योगेंद्र चौधरी और एसडीएम पथरिया निकेत चौरसिया तत्काल जिला अस्पताल पहुँचे। उन्होंने डॉक्टरों से बीएलओ की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। चिकित्सकों के अनुसार जीवन सिंह गौंड का इलाज जारी है और उनकी हालत अब स्थिर व बेहतर बताई जा रही है।
कैसे हुआ हादसा?
एसडीएम पथरिया निकेत चौरसिया ने बताया कि बीएलओ आलमपुर से अपना कार्य कर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वे घायल हो गए।
हादसे के बाद उन्हें पहले बटियागढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया।














































