—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
**दमोह में सड़क हादसे में तारा विश्वकर्मा की मौत**
**जटाशंकर बजरिया वार्ड-6 में अतिक्रमण को बताया दुर्घटना का कारण**
दमोह। शहर के जटाशंकर बजरिया वार्ड नंबर 6 में रहने वाली महिला तारा विश्वकर्मा की एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक ई-रिक्शा/मिनी मेट्रो (वाहन क्रमांक MP 34 ZC 3259) ने उन्हें टक्कर मार दी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के पीछे वाहन चालक की गलती के साथ-साथ वार्ड में फैला भारी अतिक्रमण भी मुख्य कारण है। जानकारी के अनुसार वार्ड की अधिकांश गलियाँ इतनी संकरी हो चुकी हैं कि न एंबुलेंस अंदर आ सकती है, न ही कचरा वाहन, जिससे आए दिन आवागमन में परेशानियाँ होती हैं।
निवासियों ने बताया कि सड़क किनारे पट्टियों के कारण वाहनों के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती। इसी कारण ई-रिक्शा को सड़क पर से निकलने में दिक्कत हुई और यह हादसा हो गया, जिसमें तारा विश्वकर्मा की जान चली गई।
घटना के बाद क्षेत्र में रोष व्याप्त है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि:
वार्ड से अतिक्रमण हटाया जाए,
सड़कों को चौड़ा कर आवागमन सुचारू किया जाए,
मृतका के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए,
और दुर्घटना में शामिल वाहन चालक व कारणों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते अतिक्रमण हटाया गया होता, तो यह घटना टाली जा सकती थी।














































1 thought on “*दमोह में सड़क हादसे में तारा विश्वकर्मा की मौत**”
Gotta say, logging into 7ggglogin wasn’t a hassle at all. Nice and smooth. If you’re looking to get in quickly, here’s the spot: 7ggglogin.