Home » अपराध » Mp » *दमोह जिला जेल में नए उप जेल अधीक्षक मंगीलाल पटेल ने संभाला पदभार, बंदियों को दिया जीवन सुधार का संदेश*

*दमोह जिला जेल में नए उप जेल अधीक्षक मंगीलाल पटेल ने संभाला पदभार, बंदियों को दिया जीवन सुधार का संदेश*


—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*दमोह जिला जेल में नए उप जेल अधीक्षक मंगीलाल पटेल ने संभाला पदभार, बंदियों को दिया जीवन सुधार का संदेश*

दमोह जिला जेल में आज नवनियुक्त उप जेल अधीक्षक मंगीलाल पटेल ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने समस्त बंदियों को संबोधित करते हुए जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।

उप जेल अधीक्षक पटेल ने बंदियों से कहा कि—

“किसी भूल या गलती के कारण यदि हम जेल की राह पर आ गए हैं, तो यह अंत नहीं है। यह समय आत्मचिंतन और आत्मसुधार का अवसर है। जब हम जेल से बाहर जाएँ, तो समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए स्वयं को योग्य बनाना होगा।”

उन्होंने बंदियों को जीवनयापन के योग्य बनने, नई कला व कौशल सीखने और अपने भविष्य को संवारने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।

सभी बंदियों के प्रति प्रेम, सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास करते हुए उन्होंने मानवता और आत्मसम्मान का संदेश दिया।

*जिला जेल में बंद सभी बंदी गण एवं स्टाफ जिन्होंने नए जेल उप अधीक्षक का सम्मान स्वागत भी किया*

*सभी बंदियों के चेहरे पर आज एक नई ऊर्जा देखने को मिली लेकिन कहीं ना कहीं मन उदास भी रहा क्योंकि पुराने उप अधीक्षक दमोह जेलर छोटेलाल प्रजापति जी कल सेवानिवृत हुए हैं*

भागवत गीता का मार्ग ही सर्वोत्तम—उप जेल अधीक्षक

अपने संबोधन में उप जेल अधीक्षक मंगीलाल पटेल ने श्रीमद् भगवद् गीता के संदेशों पर चलने की सलाह दी। उन्होंने कहा—

गीता हमें सही कर्म, सही मार्ग और सही विचार सिखाती है

श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलकर कोई भी व्यक्ति अपने जीवन को श्रेष्ठ बना सकता है

जीवन में कितना भी अंधकार क्यों न हो, ज्ञान और सदाचार का दीपक हमें सही दिशा देता है

उन्होंने बंदियों को प्रेरित किया कि जेल से बाहर जाकर वे समाज की मुख्यधारा में लौटें और सदमार्ग पर चलकर श्रेष्ठ नागरिक बनें।

एमपी अपडेट न्यूज़ टीम हमारे पुराने जेलर साहब छोटे लाल प्रजापति जी को (62 वर्ष) सेवा निवृत होने पर आपको बहुत-बहुत बधाई देते हैं आप स्वस्थ रहे मस्त रहे l

और जिला जेल में आए नए जेलर मंगीलाल पटेल साहब को भी शुभकामनाएं देते हैं l आप अपना दायित्व पूर्ण कर्तव्य निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे l

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This