Home » अपराध » Mp » *कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने देर रात किया हिंडोरिया बालक छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण*

*कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने देर रात किया हिंडोरिया बालक छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने देर रात किया हिंडोरिया बालक छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण*

*व्यवस्थाएँ पाईं संतोषजनक, छात्रों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह — भवन रिनोवेशन के दिए निर्देश*

दमोह। जिले के कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने आज रात्रि आकस्मिक रूप से हिंडोरिया स्थित बालक छात्रावास पहुंचकर वहाँ की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। उनके साथ छात्रावास अधीक्षक जीवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे, जिन्होंने छात्रावास संचालन के दौरान आने वाली समस्याओं और आवश्यकताओं से कलेक्टर को अवगत कराया।

कलेक्टर कोचर ने छात्रावास में रह रहे सभी बच्चों से आत्मीयता से संवाद किया। बच्चों ने पढ़ाई, दिनचर्या और खेलकूद से संबंधित जानकारी साझा की। खेल सामग्री के संबंध में छात्रों ने बताया कि छात्रावास में फुटबॉल, रैकेट, बास्केटबॉल सहित चारों प्रमुख खेल सामग्री उपलब्ध है, जिन्हें वे नियमित रूप से खेलते हैं।

इस पर कलेक्टर कोचर ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा—
“आप में से एक-दो बच्चे भी यदि आगे बढ़ते हैं, तो यह हमारे जिले के लिए गर्व की बात होगी। आपकी मेहनत से प्रेरित होकर और भी बच्चे छात्रावास में आकर पढ़ाई करेंगे। हम पूरी तरह आपके साथ हैं। किसी भी आवश्यकता के लिए निःसंकोच बताएं; हम दमोह में ही हैं।”

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खाने-पीने की व्यवस्थाओं की भी बारीकी से जांच की, जो संतोषजनक पाई गईं।
साथ ही, छात्रावास भवन को और बेहतर सुविधायुक्त बनाने हेतु उन्होंने भवन के रिनोवेशन के तत्काल निर्देश जारी किए।

इस आकस्मिक निरीक्षण के दौरान आदिम जाति कल्याण विभाग के संयोजक तथा नायब तहसीलदार भी उपस्थित रहे।

कलेक्टर का यह दौरा बच्चों के लिए उत्साह बढ़ाने वाला तथा छात्रावास संचालन को और मजबूत करने वाला सिद्ध हुआ।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This