Home » अपराध » Mp » *बाबा साहेब की पुण्यतिथि पर केंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित*

*बाबा साहेब की पुण्यतिथि पर केंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*हिंडोरिया से सुजात खान की रिपोर्ट*

*बाबा साहेब की पुण्यतिथि पर केंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित*


दमोह/हिण्डोरिया नगर में संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि उनके अनुयायियों द्वारा श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अनुयायी वार्ड नंबर 10 स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर एकत्रित हुए और केंडल जलाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष तथा उनके प्रेरणादायी संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर के विचार आज भी समाज को समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय की राह दिखाते हैं।

कार्यक्रम में डॉ. मदन लाल, डॉ. हीरालाल, पी.एल. मासाब, राजाराम अहिरवार, सुजात खान, संदीप बौद्ध, मिथुन, कमलेश, नीलेश सहित बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने विश्व रत्न बाबा साहेब को नमन किया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This