Home » अपराध » Mp » *जबेरा विधानसभा को बड़ी सौगात –

*जबेरा विधानसभा को बड़ी सौगात –

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*जबेरा विधानसभा को बड़ी सौगात – झापान नाला (पुछी तालाब)*

*जलाशय निर्माण परियोजना को मिली कैबिनेट से स्वीकृति*

मध्यप्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण मंत्री परिषद बैठक खजुराहो में संपन्न हुई, जिसमें दमोह जिले की जबेरा विधानसभा के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। लंबे समय से लंबित झापान नाला जलाशय (पुछी तालाब) निर्माण परियोजना को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मंत्री मंडल द्वारा स्वीकृति प्रदान कर क्षेत्रवासियों को बहुप्रतीक्षित सौगात मिली है।

यह परियोजना पिछले कई वर्षों से स्थानीय जनप्रतिनिधियों व किसानों की प्रमुख मांग रही है। जबेरा विधानसभा के विधायक एवं राज्य सरकार में मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी इस योजना के लिए लगभग सात वर्षों से लगातार प्रयासरत थे। उनकी निरंतर पहल और मुख्यमंत्री से विशेष अनुरोध के बाद अंततः इस महत्वाकांक्षी परियोजना को कैबिनेट में मंजूरी मिल चुकी है।

स्वीकृति मिलते ही क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में नागरिकों ने मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

परियोजना से मिलने वाले लाभ

मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने बताया कि—

इस जलाशय परियोजना से करीब 3600 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

विधानसभा क्षेत्र के 17 ग्रामों के लगभग 13,000 किसान सीधे लाभान्वित होंगे।

निर्माण कार्य 165.06 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा।

यह परियोजना क्षेत्र में कृषि विस्तार, जल संरक्षण और फसल उत्पादन क्षमता को बढ़ाएगी।

मंत्री लोधी ने कहा कि वे गौरवान्वित हैं कि यह बहुप्रतीक्षित मांग उनके कार्यकाल में पूर्ण होने जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट एवं मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाली परियोजना

परियोजना के स्वीकृत होने को क्षेत्र के लोगों ने ऐतिहासिक क्षण बताया है। बड़े पैमाने पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने से कृषि क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मंत्री लोधी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह जलाशय जबेरा क्षेत्र की “तस्वीर और तकदीर बदलने” में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This