Home » अपराध » Mp » *नोहटा थाना क्षेत्र में युवक की निर्मम हत्या, कुल्हाड़ी से गला रेतकर उतारा मौत के घाट*

*नोहटा थाना क्षेत्र में युवक की निर्मम हत्या, कुल्हाड़ी से गला रेतकर उतारा मौत के घाट*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*नोहटा थाना क्षेत्र में युवक की निर्मम हत्या, कुल्हाड़ी से गला रेतकर उतारा मौत के घाट*

दमोह। नोहटा थाना अंतर्गत अभाना चौकी क्षेत्र के ग्राम सेमरा मढ़िया में बीती रात एक युवक की नृशंस हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अज्ञात आरोपी ने 22 वर्षीय युवक पर धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) से गले पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमोह पुलिस अधीक्षक स्वयं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
हत्या के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है।

पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में तलाश जारी है और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This