Home » अपराध » Mp » *विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई*

*विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई*

*दर्जन भर घरों में चोरी की बिजली से बनाया जा रहा था खाना, मौके से हीटर जब्त*

दमोह विद्युत विभाग द्वारा दमोह शहर अंतर्गत फुटेरा वार्ड, मागंज वार्ड, धगट चौराहा सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली चोरी रोकने के उद्देश्य से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई कार्यपालन अभियंता श्री एम.एल. साहू के निर्देशन में की गई।

अभियान के तहत सहायक अभियंता श्री राघवेंद्र इडिपाचे द्वारा कनिष्ठ अभियंता कु. शिवानी गुप्ता के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने शहर के विभिन्न मोहल्लों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं घरेलू उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शनों की गहन जांच की।

जांच के दौरान कई स्थानों पर अवैध कनेक्शन, मीटर से छेड़छाड़ एवं सीधी लाइन डालकर बिजली चोरी किए जाने के मामले सामने आए। खासतौर पर दर्जन भर से अधिक घरों में चोरी की बिजली से हीटर के माध्यम से खाना पकाया जा रहा था। विद्युत विभाग की टीम ने मौके से ऐसे सभी हीटर जब्त करते हुए पंचनामा तैयार कर प्रकरण दर्ज किए।

कार्रवाई के दौरान कई उपभोक्ता अपने घरों से हीटर हटाते नजर आए, लेकिन विभागीय टीम ने तत्परता दिखाते हुए कुल दर्जन भर से अधिक हीटर जब्त किए। संबंधित उपभोक्ताओं के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत कार्रवाई करते हुए मौके पर ही विद्युत कनेक्शन विच्छेद किए गए।

कनिष्ठ अभियंता कु. शिवानी गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ठंड बढ़ने के कारण अनावश्यक लोड बढ़ने, केबल जलने, डीओ गिरने जैसी शिकायतों में अचानक वृद्धि हो रही थी। इसी के चलते कार्यपालन अभियंता के निर्देश पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान बिजली चोरी की हकीकत सामने आई, जिस पर नियमानुसार जब्ती व दंडात्मक कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि इस प्रकार की चेकिंग कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि बिजली चोरी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

चेकिंग अभियान के दौरान कनिष्ठ अभियंता कु. शिवानी गुप्ता के साथ लाइनमैन गुरदीप सिंह, मनीष दुबे सहित आउटसोर्स कर्मचारी भी मौजूद रहे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This