—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
***हिंडोरिया से सुजात खान की रिपोर्ट***
*हजरत ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स पर यादगार नातेपाक व तकरीरी प्रोग्राम सम्पन्न*
दमोह/हिण्डोरिया हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज र.अ. के 814वें उर्स के मुक़द्दस अवसर पर स्थानीय नूरी फरीदी खानकाह शरीफ में पीरो-मुर्शिद हाजी हजरत कमालुद्दीन खान साहब सल्लाह तआला (हाजी कमाल मियां) की जेरे-सरपरस्ती में यादगार नातेपाक एवं तकरीरी प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बृहस्पतिवार की रात्रि से प्रारंभ होकर मध्यरात्रि तक चला।
कार्यक्रम में सरकारे मदीना हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम एवं हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज की
सीरत-ए-पाक और सूरत-ए-पाक पर विद्वान उलेमाओं द्वारा विस्तार से प्रकाश डाला गया।
इसमें मुफ्ती व कारी मौलाना ईदरीश खान साहब (छतरपुर), हाफिज व कारी हाजी खलील रजा खान साहब (दमोह), हाफिज शहंशाह रजा खान साहब (दमोह), नूरी फरीदी मस्जिद के पेश इमाम हाफिज इरफान रजा बरकाती खान साहब तथा जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना तनवीर अहमद मिस्बाही खान साहब ने अपने विचार रखे।
प्रोग्राम के अंत में समूचे आलम, अपने वतन एवं क्षेत्र के लोगों की तरक्की, कामयाबी, आपसी भाईचारे, खुशहाली तथा अमन-ओ-अमान की दुआ की गई। इस मुबारक मौके पर नगर सहित आसपास व दूर-दराज क्षेत्रों से आए ख्वाजा गरीब नवाज के दीवानों ने बड़ी संख्या में शिरकत कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
















































