—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
**हिंडोरिया से सुजात खान की रिपोर्ट**
*हजरत ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स पर निकाली गई सन्दली चादर*
*बड़ी तादाद में शामिल हुए ख्वाजा के दीवाने*


दमोह/हिण्डोरिया सर्वधर्म सद्भाव, कौमी एकता, गंगा-जमुनी तहजीब और इंसानियत के पैगाम के प्रतीक महान सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्ला अलैह के 814वें उर्स शरीफ के मुबारक मौके पर प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी नगर में सन्दली चादर का भव्य जुलूस अकीदत, अनुशासन और शांति के साथ निकाला गया।
उर्स के अवसर पर नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में ख्वाजा गरीब नवाज के अकीदतमंद वार्ड क्रमांक 07 स्थित खानकाह नूरी फरीदी परिसर में एकत्रित हुए। बाद नमाज असर शाम लगभग 5 बजे यहां से सन्दली चादर का विशाल जुलूस प्रारंभ हुआ।
जुलूस में आतिशबाजी, बाजे-गाजे, डीजे, दलदल-घोड़ी नृत्य, बग्गी एवं ख्वाजा गरीब नवाज के मजार-ए-अकदस की आकर्षक सीनरी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। सन्दली चादर जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ हजरत बाबा मेहबूब शाह रहमतुल्लाह अलैह की मजार परिसर पहुंचा, जहां फातेहा के बाद तबर्रूक वितरण के साथ जुलूस का समापन किया गया।
पूरे मार्ग में अकीदतमंदों द्वारा जगह-जगह जुलूस का इस्तकबाल किया गया। वहीं टीआई धर्मेन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई।
सन्दली चादर जुलूस इंतजामिया कमेटी के सदर सलामत खान, वारिश खान, असद खान, जैकी, बसीम, गोलू, उवैश, जफर सेठ, सुजात खान एवं शहजाद कुरैशी सहित अन्य सहयोगियों ने कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने वाले सभी भाईयों का आभार व्यक्त किया।














































