—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*दमोह पुलिस का नाम रोशन करने वाले आरक्षक रोहित सिंह परिहार को मिली शानदार सफलता*
दमोह जिले की चौकी इमलिया, थाना तेजगढ़ में पदस्थ होनहार आरक्षक रोहित सिंह परिहार ने हिनौती क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल अपनी टीम को विजय श्री दिलाई, बल्कि मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी भी अपने नाम की।
आरक्षक रोहित सिंह परिहार के इस शानदार खेल प्रदर्शन से चौकी इमलिया सहित पूरे पुलिस विभाग का नाम रोशन हुआ है।
उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल भावना युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग, सहयोगी स्टाफ एवं क्षेत्रवासियों द्वारा उन्हें हार्दिक बधाइयाँ एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।
वहीं इमलिया चौकी प्रभारी अक्षेंदनाथ ने भी आरक्षक रोहित सिंह परिहार को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 🎉🏏
एमपी अपडेट न्यूज़ चैनल के सभी साथी आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं













































