Home » अपराध » Mp » *टपका धाम में अति प्राचीन मेले का भव्य आयोजन, लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था*

*टपका धाम में अति प्राचीन मेले का भव्य आयोजन, लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*टपका धाम में अति प्राचीन मेले का भव्य आयोजन, लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था*

***तेंदूखेड़ा से मुकेश जैन की रिपोर्ट***

तेंदूखेड़ा/दमोह।
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बगदरी स्थित गोंडवाना साम्राज्य की ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहर अति प्राचीन सिद्ध क्षेत्र श्री सिद्ध बाबा धाम टपका झरना में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर 14 एवं 15 जनवरी को पारंपरिक मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीणजन एवं दर्शक शामिल हुए।

श्रद्धा, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक यह मेला क्षेत्र में विशेष धार्मिक महत्व रखता है। सैकड़ों वर्षों से आयोजित हो रहे इस मेले का संचालन गोंड राजा प्रताप सिंह जूदेव की स्मृति में ग्राम पंचायत बगदरी, तहसील तेंदूखेड़ा द्वारा किया जाता रहा है। वर्तमान में मेले का आयोजन राजा गुबरा नरेश गुलाब सिंह जूदेव एवं उनके पुत्र कुंवर सुरेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में निरंतर किया जा रहा है।

मेले में तेंदूखेड़ा, झलौन, तेजगढ़, हर्रई, दमोह, पाटन, जबेरा सहित सैकड़ों ग्रामों से श्रद्धालु एवं व्यापारी पहुंचे। प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंवर सुनील शाह ऐडाली ने बताया कि टपका धाम में विराजमान सिद्ध बाबा महाराज की कृपा अपार है। यहां स्थित प्राकृतिक झरने से निरंतर जल टपकता रहता है, जो नीचे बने कुंड में एकत्र होता है। श्रद्धालुओं की संख्या कितनी भी अधिक क्यों न हो, जल कभी समाप्त नहीं होता। इस जल का उपयोग स्नान, भोजन निर्माण एवं पेयजल के रूप में किया जाता है, जो आस्था का जीवंत उदाहरण है।

युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष तिरु अनरत सिंह ऐडाली ने बताया कि सच्ची श्रद्धा से आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं सिद्ध बाबा महाराज की कृपा से पूर्ण होती हैं। मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालु भंडारे का आयोजन कर सेवा भाव का परिचय देते हैं।

प्रदेश सहसचिव कौशल पोर्ते ने कहा कि यह मेला पूरी तरह ग्रामीण परिवेश और गोंडवाना संस्कृति की अनुपम झलक प्रस्तुत करता है। मूलभूत सुविधाओं के अभाव के बावजूद हजारों-लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति इस मेले की महत्ता को दर्शाती है।

जिला सचिव महेंद्र सिंह मरकाम (शिक्षक) ने बताया कि मेले के दौरान दो दिनों तक “राजा साब का दरबार” सभी के लिए खुला रहता है, जहां आमजन से लेकर विशिष्ट जन राजा साब से भेंट कर क्षेत्र की खुशहाली और विकास पर चर्चा करते हैं।

मेले के आयोजक एवं समिति संरक्षक राजा गुबरा नरेश गुलाब सिंह जूदेव एवं कुंवर सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने मेले में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणजनों एवं श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This