—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*15 लाख की लागत से बने भवन से सामाजिक, सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजनों को मिलेगा नया केंद्र – राज्यमंत्री श्री लोधी*
*सिद्ध क्षेत्र पंडा बाबा में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण*
*ग्रामीणों को मिली बहुउद्देश्यीय सुविधा*
दमोह सामुदायिक भवन के निर्माण से न केवल स्थानीय नागरिकों को विवाह, बैठकें, सामाजिक कार्यक्रम एवं अन्य सामूहिक आयोजनों के लिए एक ससुविधायुक्त स्थान उपलब्ध होगा, बल्कि दूर-दराज से दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों को विश्राम एवं ठहराव की समुचित सुविधा भी प्राप्त होगी।
इस आशय के विचार प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने जबेरा विधानसभा अंतर्गत जनपद तेंदूखेड़ा की ग्राम पंचायत सहजपुर के 27 मील में स्थित पवित्र एवं श्रद्धा के प्रमुख केंद्र “सिद्ध क्षेत्र पंडा बाबा” में 15 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण के दौरान व्यक्त किये।
लोधी ने कहा यह सामुदायिक भवन क्षेत्र के ग्रामीणजनों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियों के आयोजन हेतु एक सशक्त केंद्र के रूप में उपयोगी सिद्ध होगा। इस अवसर पर मैंने यह संकल्प दोहराया कि जबेरा विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर एक सामुदायिक भवन का निर्माण सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे ग्रामीण अंचलों में सामाजिक समरसता को बल मिले तथा जनसुविधाओं का निरंतर विस्तार हो सके।
उन्होने कहा, मैं सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ तथा विश्वास दिलाता हूँ कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु इस प्रकार के जनहितकारी कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि मूरत सिंह लोधी, नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन, भारत सिंह लोधी, संतकुमार पाल सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
















































