—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*दमोह तेजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई*
*अवैध शराब से भरी i20 कार जब्त दो आरोपी गिरफ्तार*

तेजगढ़ (दमोह) | जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तेजगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी कर अवैध शराब का परिवहन कर रही एक लग्जरी कार को जब्त किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 4.33 लाख रुपये का मशरूका बरामद करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दमोह पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं एसडीओपी तेन्दूखेड़ा के मार्गदर्शन में थाना तेजगढ़ पुलिस को 18 जनवरी 2026 को सटीक सूचना मिली थी।
मुखबिर ने बताया कि एक सफेद रंग की आई-20 कार (नंबर UP 14 BY 5949) में भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर झलोन की ओर ले जाई जा रही है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजगढ़-झलोन रोड पर स्थित ‘साज वाली झील’ के पास घेराबंदी की। जैसे ही संदिग्ध वाहन वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली।
वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को उसके अंदर 5 पेटी लाल मसाला और 2 पेटी देशी प्लेन मदिरा मिली।
कुल 63 लीटर शराब बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 33,000 रुपये है।
पुलिस ने 4 लाख रुपये मूल्य की i20 कार और शराब को मिलाकर कुल 4,33,000 रुपये की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनकी पहचान इस प्रकार हुई है
सत्यम सिंह लोधी (19 वर्ष), निवासी ग्राम वंशीपुर।
शेरा सिंह लोधी (21 वर्ष), निवासी जरारी कॉलोनी, थाना जबेरा।
आरोपी शराब के परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। जिसके बाद पुलिस ने उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक रघुराज सिंह (201), आरक्षक चैन सिंह (366)
आरक्षक प्रवीण कुमार पटेल (450) और आरक्षक हरिसिंह (784) की मुख्य भूमिका रही। वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।













































