—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*सारथी विश्वकर्मा समाज सेवा कल्याण संगठन ने दी महिला नेतृत्व को नई जिम्मेदारी*
*श्रीमती एकता विश्वकर्मा बनीं प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, समाजजनों ने दी बधाइयाँ*


दमोह।
सारथी विश्वकर्मा समाज सेवा कल्याण संगठन भारत द्वारा संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान रामकिशोर विश्वकर्मा एवं राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती उमा विश्वकर्मा के संयुक्त निर्णय से दमोह निवासी श्रीमती एकता विश्वकर्मा को प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा के दायित्व से नवाजा गया है।
इस अवसर पर श्रीमती एकता विश्वकर्मा ने संगठन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “मुझ पर विश्वास जताते हुए विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा का दायित्व सौंपा गया, यह मेरे लिए अत्यंत गर्व एवं जिम्मेदारी का विषय है। मैं पूरे समर्पण, निष्ठा और ईमानदारी के साथ समाज की सेवा करूँगी तथा संगठन की गरिमा को सदैव बनाए रखने का प्रयास करूंगी। आप सभी के सहयोग एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा रहेगी।”
**गणमान्यजनों ने दी शुभकामनाएँ**
इस नियुक्ति पर समाज के अनेक गणमान्यजनों एवं महिला प्रतिनिधियों ने श्रीमती एकता विश्वकर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं, जिनमें प्रमुख रूप से—
जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी ठाकुर
रुद्र पब्लिक स्कूल संचालिका श्रीमती श्यामु रासू चौहान
बाल कल्याण समिति सदस्य श्रीमती रश्मि वर्मा
जनपद सदस्य श्रीमती संगीता श्रीधर
स्वदेशी जागरण मंच प्रांत सह संयोजिका डॉ. श्रीमती सोनल राय
डॉ. श्रीमती प्रिया श्रीवास्तव, डॉ. श्रीमती मोनिका पालीवाल
स्वदेशी जागरण मंच जिला महिला प्रमुख
संकल्प समाजसेवी संस्था के संयोजक देवेंद्र दुबे
सुषमा शर्मा, डॉ. संगीता विश्वकर्मा
मां वसुंधरा विद्या मंदिर संचालिका श्रीमती विशाखा विश्वकर्मा
शिक्षिकाएँ रूपा शर्मा, रीना शर्मा, प्रियंका विश्वकर्मा, संगीता विश्वकर्मा, नीता, रेखा, अंजना, कविता, स्वाती, पूजा, कृष्णा, सीमा सहित अनेक सामाजिक बंधु-बहनों ने अपनी शुभेच्छाएँ प्रकट कीं।
**महिला सशक्तिकरण की दिशा में मजबूत कदम**
संगठन द्वारा श्रीमती एकता विश्वकर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपे जाने को महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सशक्त पहल के रूप में देखा जा रहा है। समाजजनों को आशा है कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा और अधिक सक्रिय होकर समाजहित में उल्लेखनीय कार्य करेगा।






