Home » अपराध » Mp » *झलौन आयुष विभाग के अंतर्गत सर्रा एवं झलौन के उप स्वास्थ्य केंद्र द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण*

*झलौन आयुष विभाग के अंतर्गत सर्रा एवं झलौन के उप स्वास्थ्य केंद्र द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*झलौन आयुष विभाग के अंतर्गत सर्रा एवं झलौन के उप स्वास्थ्य केंद्र द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण*

*रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से एक निःशुल्क आयुर्वेदिक दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।*

*इस शिविर में कुल 56 बच्चों को निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियाँ वितरित की गईं।*

तेंदुखेडा/ झलौन मुकेश जैन की रिपोर्ट

शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी एवं अन्य मौसमी बीमारियों से राहत एवं उपचार प्रदान करना था। इस अवसर पर बच्चों को संशमनी वटी, लवंगादि वटी एवं त्रिफला चूर्ण जैसी प्रभावी आयुर्वेदिक औषधियाँ प्रदान की गईं।

आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा प्रत्येक बच्चे के स्वास्थ्य का सामान्य परीक्षण कर उनकी आवश्यकता के अनुसार दवाओं का चयन किया गया।

शिविर में उपस्थित आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने अभिभावकों को दवाओं के सेवन की सही विधि, मात्रा एवं सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी, ताकि औषधियों का पूर्ण लाभ बच्चों को मिल सके।

चिकित्सकों ने आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार एवं स्वच्छता पर भी विशेष जोर दिया।

इस निःशुल्क दवा वितरण शिविर में डॉ. रामराज सिंह सर्रा एवं झलोन रंजना नायक आयुष चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

उनके साथ एच डब्ल्यू सी रोशनी ठाकुर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता हेमलता रैकवार हेमंत कुमार असाटी, कंपाउंडर अमर सिंह ठाकुर, दवा साज मुकेश ठक्कर एवं योग प्रशिक्षक वास्ते दहेजे का विशेष सहयोग रहा। सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने मिलकर बच्चों एवं उनके अभिभावकों को आयुर्वेदिक चिकित्सा के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमुदाय ने आयुष विभाग द्वारा किए गए इस जनहितकारी प्रयास की सराहना की तथा भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने की मांग की।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This