Home » अपराध » Mp » *झलोन में विशाल हिंदू सम्मेलन एवं भव्य प्रभात फेरी का आयोजन*

*झलोन में विशाल हिंदू सम्मेलन एवं भव्य प्रभात फेरी का आयोजन*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*झलोन में विशाल हिंदू सम्मेलन एवं भव्य प्रभात फेरी का आयोजन*

***तेंदूखेड़ा से मुकेश जैन की रिपोर्ट***

दमोह//झलोन क्षेत्र में आज विशाल हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन पटना से पधारे प्रख्यात विद्वान पंडित जी के पावन सानिध्य में किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम के प्रमुख चौराहे से प्रारंभ होकर बाजार प्रांगण तक भव्य प्रभात फेरी निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।

प्रभात फेरी में भगवा ध्वज धारण किए हुए सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। फेरी में ग्राम झलोन सेहरी, मगदुपुरा, धनेटा, ओरिया मॉल, ससना, गुहची सहित दर्जनों ग्रामों से होकर गुजरी। इस दौरान “जय श्रीराम” और “सनातन धर्म की जय” जैसे गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। प्रभात फेरी में क्षेत्र के समस्त हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं एवं वरिष्ठजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आचार्य वीरेंद्र सिंह, दिनेश साहू, राम प्रसाद यादव, रेवाराम विश्वकर्मा,कुटुंब प्रबोधन प्रमुख यशवंत यादव , उपखंड कार्यवाह झलौन ब्रजेश यादव,मंडल कार्यवाह ससना बलवंत यादव ,राजेंद्र साहू, मंडल कार्यवाह सर्रा महेश यादव सहित आसपास के सभी ग्रामों के धर्मप्रेमी नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में सनातन संस्कृति की महत्ता, सामाजिक एकता और धर्म के प्रति जागरूकता पर प्रकाश डाला।

आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना को जागृत करना, आपसी भाईचारे को मजबूत करना तथा हिंदू समाज को एकजुट करना रहा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में आयोजकों द्वारा सभी उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया और धर्म व संस्कृति की रक्षा हेतु निरंतर ऐसे आयोजनों के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This