Home » अपराध » Mp » *नोहटा में 05 से 15 फरवरी तक होगा नोहलेश्वर महोत्सव*

*नोहटा में 05 से 15 फरवरी तक होगा नोहलेश्वर महोत्सव*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*नोहटा में 05 से 15 फरवरी तक होगा नोहलेश्वर महोत्सव*

दमोह | नोहटा स्थित नोहलेश्वर मंदिर परिसर में 05 फरवरी से 15 फरवरी तक 10 दिवसीय नोहलेश्वर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के संबंध में आयोजित प्रेसवार्ता में संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने जानकारी दी।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 05 फरवरी को सांस्कृतिक चेतना यात्रा से होगा। यात्रा में बुन्देली दिवारी नृत्य सहित विभिन्न लोक नृत्यों की लगभग 70 टोलियां भाग लेंगी, जिनमें करीब 1000 कलाकार शामिल रहेंगे। महोत्सव के दौरान 1000 से 1500 स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा।

महोत्सव के साथ विशाल मेला भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें हॉट एयर बैलून, जलपरी शो, बच्चों के झूले, मौत का कुआं, भूत बंगला, एडवेंचर स्पोर्ट्स सहित विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

06 एवं 07 फरवरी को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा, जिसमें 100 विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। 08 फरवरी को महिला सम्मेलन, 09 फरवरी को युवा संगम एवं रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें लगभग 2000 पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। दिव्यांग शिविर में परीक्षण उपरांत सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।

10 फरवरी को विधानसभा स्तरीय संकल्प से समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। 11 फरवरी को जनजातीय सम्मेलन एवं पारंपरिक खेलों का आयोजन होगा। 12 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में विशाल किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें कृषि यंत्र, पशुपालन एवं उन्नत खेती से संबंधित कार्यशालाएं होंगी।

06 से 15 फरवरी तक स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी, वहीं 11 से 15 फरवरी तक राष्ट्रीय स्तर के कलाकार कैलाश खेर, अभिलिप्सा पांडा, पुनीत इस्सर एवं ग्रुप, हरिओम पवार एवं ग्रुप तथा आशा वैष्णव प्रस्तुति देंगे। एक दिवसीय कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा।

महोत्सव के दौरान आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे तथा रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। प्रेसवार्ता में मेले के संयोजक सत्येंद्र सिंह लोधी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे एवं मीडिया प्रभारी राहुल जैन उपस्थित रहे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This