Home » अपराध » Mp » *दमोह पुलिस को बड़ी सफलता, 2500 रुपये का इनामी आरोपी कानपुर से गिरफ्तार*

*दमोह पुलिस को बड़ी सफलता, 2500 रुपये का इनामी आरोपी कानपुर से गिरफ्तार*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*दमोह पुलिस को बड़ी सफलता, 2500 रुपये का इनामी आरोपी कानपुर से गिरफ्तार*

दमोह पुलिस अधीक्षक श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी द्वारा जिले में गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दमोह पुलिस को एक अहम सफलता मिली है। अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह एवं सीएसपी महोदय के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी रचना मिश्रा के निर्देशन में चौकी प्रभारी जबलपुर नाका उप निरीक्षक प्रसीता कुर्मी एवं उनकी टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थाना दमोह देहात के अपराध क्रमांक 453/25, धारा 351, 87, 64(2)(m) बीएनएस के तहत दर्ज प्रकरण में घटना दिनांक से फरार आरोपी प्रवेश यादव पिता उमाशंकर यादव, निवासी एरोरा को पुलिस टीम द्वारा कानपुर (उत्तर प्रदेश) से अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व में 2500 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक प्रसीता कुर्मी के साथ प्रधान आरक्षक सचिन नामदेव, सुमन, आरक्षक हेमराज, रूपेश यादव, गौरव, प्रताप तथा सैनिक महफूज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं साइबर सेल से प्रधान आरक्षक राकेश आठ्या एवं आरक्षक मयंक दुबे का भी सराहनीय सहयोग रहा।

दमोह पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक और प्रभावी कदम माना जा रहा है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This