Home » अपराध » Mp » *सफलता के लिए अनुशासन, अथक मेहनत और निरंतर परिश्रम आवश्यक*

*सफलता के लिए अनुशासन, अथक मेहनत और निरंतर परिश्रम आवश्यक*

*सफलता के लिए अनुशासन, अथक मेहनत और निरंतर परिश्रम आवश्यक*

*जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल*

दमोह परीक्षा पर चर्चा का जिला स्तरीय कार्यक्रम जिले की महिला शक्ति की गरिमामयी उपस्थिति में समारोहपूर्वक आयोजित किया गया।

यह आयोजन एमएलबी विद्यालय, दमोह में संपन्न हुआ, जिसमें कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ. मंजू धर्मेंद्र कटारे ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत दमोह की अध्यक्ष प्रीति राजू ठाकुर उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। आयोजन का प्रयोजन विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आलोक सोनवलकर ने प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह ‘परीक्षा पर चर्चा’ का 9वां संस्करण है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा तनाव से मुक्त कर उन्हें सकारात्मक मार्गदर्शन प्रदान करना है।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एस.के. नेमा, डीपीसी मुकेश द्विवेदी एवं एपीसी मोहन राय ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ. मंजू कटारे ने रोचक शैली में छात्रों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए उन्हें आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा की तैयारी करने की प्रेरणा दी।

जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने कहा कि सफलता के लिए अनुशासन, अथक मेहनत और निरंतर परिश्रम आवश्यक है, जो विद्यार्थी जीवन की मजबूत नींव बनता है। कार्यक्रम में रोचक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं तथा बोर्ड परीक्षा की छात्राओं के सम्मान में प्रेरक गीत प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम के द्वितीय चरण में युवा नाट्य मंच के अध्यक्ष एवं रंगकर्मी राजीव अयाची ने कला कौशल, करियर विकल्पों एवं परीक्षा में समय प्रबंधन विषय पर प्रेरणादायक संवाद किया। उन्होंने कहा कि करियर के क्षेत्र असीमित हैं और विद्यार्थियों की उड़ान भी असीमित हो सकती है।

कार्यक्रम में 1000 से अधिक छात्राएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्रुति राजपूत एवं सपना जैन ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन आर.बी. सिंह एवं डी.पी. सेन द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के साथ हुआ।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This