—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*गौवंश के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला सात आरोपी गिरफ्तार मुख्य आरोपी फरार*
*आरोपियों के हौसले बुलंद पुलिस ने की कार्यवाही मुख्य आरोपी फरार*

दमोह | थाना रजपुरा क्षेत्र अंतर्गत पुलिस पर हमले की एक गंभीर घटना सामने आई है। पूर्व से पंजीबद्ध गौवंश अधिनियम के एक मामले में आरोपी की तलाश में गई पुलिस टीम पर आरोपी के परिजनों एवं ग्रामीणों ने एकजुट होकर हमला कर दिया।
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी अब भी फरार है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 05 फरवरी 2026 को थाना रजपुरा पुलिस को सूचना मिली थी कि अप. क्र. 11/25 धारा 6/9 गौवंश अधिनियम एवं अन्य सुसंगत धाराओं का आरोपी जैसा बंजारा, निवासी ग्राम हरदूटोला, अपने गांव में मौजूद है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम तस्दीक एवं दबिश देने गांव पहुंची, हालांकि आरोपी मौके पर नहीं मिला।
इसी दौरान दबिश की कार्रवाई से आक्रोशित होकर आरोपी के परिजनों एवं आस-पड़ोस के लोगों ने एक राय होकर पुलिस पार्टी के साथ झूमा-झपटी करते हुए हमला कर दिया।
इस घटना के संबंध में प्रधान आरक्षक रामगोपाल अहिरवार की रिपोर्ट पर उसी दिन थाना रजपुरा में अप. क्र. 11/26 अंतर्गत सुसंगत धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
मामले में आरोपी जैसा बंजारा, आशा बंजारा, उदा बंजारा, पप्पू बंजारा, दो लड़कियां, जैसा बंजारा की पत्नी, उसकी मां एवं अन्य आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान 08 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने दल-बल के साथ रेड कार्रवाई करते हुए
आशा बंजारा, उदा बंजारा, पप्पू बंजारा, लाली (पति जैसा), लाली (पति आशा बंजारा) को गिरफ्तार किया।
प्रकरण में दो नाबालिग अपचारी भी पाए जाने पर उनके विरुद्ध पृथक वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, प्रकरण का मुख्य आरोपी जैसा बंजारा फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश लगातार की जा रही है और शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सरदार सिंह, सहायक उपनिरीक्षक इंद्राज सिंह, प्रधान आरक्षक अनिल गौतम, रामगोपाल, आरक्षक रोहित, पवन एवं प्रतीक की सराहनीय भूमिका रही।






