—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह— 
*ग्राम इमलिया के बयारमा नदी अन्तर्गत खर्राघाट से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते हुए जप्त*
*जिले मे खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के रोकथाम की कारवाई सतत जारी*
दमोह जिला कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत खनिज विभाग द्वारा खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के रोकथाम की कारवाई लगातार जारी हैं। इस सबंध में खनिज अधिकारी दमोह ने बताया दमोह तहसील अन्तर्गत ग्राम इमलिया के बयारमा नदी अन्तर्गत खर्राघाट से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते हुए जप्त कर पुलिस चौकी इमलिया मे खडा किया गया। इसके अलावा एक अन्य ट्रेक्टर द्वारा रेत का अवैध परिवहन पाए जाने पर इमलिया मे जप्त कर पुलिस चौकी इमलिया मे खड़ा किया गया है।
उन्होंने कहा उक्त दोनो प्रकरण मे गौण खनिज नियमो के तहत कारवाई प्रस्तावित की जायेगी। जिले मे खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के रोकथाम की कारवाई सतत जारी रहेगी।






