—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*फुटेरा चौकी को मिली बड़ी सफलता पांच माह से फरार आरोपी गिरफ्तार*
दमोह के अंतर्गत चौकी फुटेरा ने पाँच माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया
दिनाँक 26/09/25 को थाना बटियागढ़ में मुखबिर की सूचना पर एक पिकअप में 40 पेटी शराब जप्त की गई थी।
जिस पर थाना बटियागढ़ में अपराध क्र. 314/25 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम किया गया था। तभी से फरार आरोपी को आज दिनाँक 11/02/26 को चौकी प्रभारी फुटेरा एवं स्टाफ द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय हटा पेश किया गया।
आरोपी – वीरेन्द्र पिता चंदन सींग लोधी उम्र 27 साल निवासी शेखपुर थाना विनायका जिला सागर
सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी – सउनि आनंद कुमार, प्र.आर. 65 भूपेन्द्र पटेल, प्र.आर. 802 विपेश चौबे, आर. 257 राज राजपूत






