—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*जरूरतमन्दों के बीच जाकर विकास कार्य करना संतोष और सुख का विषय- राज्यमंत्री श्री पटेल*
*ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज में एकता, श्रद्धा और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं*
*श्री संत शिरोमणि सदगुरु रविदास जी की प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यमंत्री श्री पटेल*
दमोह : प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सहभागिता अत्यंत हर्ष और गौरव का अवसर है। आज का दिन उनके लिए प्रसन्नता और संतोष का दिन है तथा वे इस पावन अवसर पर आमंत्रित किए जाने के लिए आयोजक अयोध्या प्रसाद जी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। मंदिर प्रांगण का निर्माण स्थानीय श्रद्धालुओं एवं जनसहयोग से किया गया है, जो सराहनीय पहल है। ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज में एकता, श्रद्धा और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं। इस आशय के विचार प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल ने ग्राम बड़ी सागौनी कला में श्री संत शिरोमणि सदगुरु रविदास जी की प्रतिमा स्थापना एवं भंडारा कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय समिति द्वारा रखी गई मांगों पर राज्यमंत्री श्री पटेल ने आश्वस्त किया कि मंदिर परिसर से संबंधित सड़क एवं नाली निर्माण सहित अन्य आवश्यक कार्य शीघ्र पूर्ण कराए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि “जिन लोगों को वास्तविक आवश्यकता है, उनके बीच जाकर विकास कार्य करना संतोष और सुख का विषय है। उन्होंने मंदिर समिति, गुरुजनों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सागर में लगभग 101 करोड़ से अधिक की लागत से विश्व का सबसे विशाल संत शिरोमणि रविदास मंदिर एवं संग्रहालय निर्मित कराया जा रहा है। इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री पटेल ने संत जनों का पुष्प मालाओं और शाल, श्रीफल भेंटकर सम्मान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।










